RCB और DC को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट शुरू होने से महज 10 दिन पहले स्टार प्लेयर्स बाहर

Ellyse Perry-Annabel Sutherland Ruled Out: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत में सिर्फ 10 दिन रह गए हैं. इससे पहले RCB और DC को तगड़ा झटका लगा है. उनके स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. उनके इर्दगिर्द टीम तैयार की गई थी लेकिन अब वो WPL के लिए उपलब्ध ही नहीं रहेंगी. उनकी रिप्लेसमेंट का भी खुलासा हो चुका है.

Ellyse Perry-Annabel Sutherland Ruled Out

RCB-DC को तगड़ा झटका

विज्ञापन

Ellyse Perry-Annabel Sutherland Ruled Out: WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होने वाली है. इस टूर्नामेंट के शुरू होने से महज 10 दिन पहले RCB और DC को तगड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पैरी और एनाबेल सुथरलैंड WPL से बाहर हो गई हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें भारी राशि में अपनी टीम में जगह दी थी. हालांकि, निजी कारणों से वो वुमेंस प्रीमियर लीग के मैचों से बाहर हो चुकी हैं. उनकी रिप्लेसमेंट का भी ऑफिशियल तौर पर ऐलान हो चुका है.

WPL से दो स्टार खिलाड़ी बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्टार प्लेयर एलिस पैरी WPL का अगला सीजन नहीं खेलने वाली हैं. उन्होंने निजी कारणों के चलते अपना नाम वापस ले लिया है. उनकी जगह अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से सायली सतघारे जुड़ी हैं. वो RCB की टीम के साथ रिजर्व प्लेयर के रूप में 30 लाख रूपये में शामिल हुई हैं. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की एनाबेल सुथरलैंड ने भी WPL से निजी कारणों से नाम वापस ले लिया है. उनकी जगह अलाना किंग को टीम में शामिल कर लिया गया है. ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर पिछले सीजन यूपी वॉरियर्स के लिए खेली थीं और अब वो डीसी के कैंप में जुड़ने वाली हैं. उन्हें 60 लाख रूपये में कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- RCB और DC को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट शुरू होने से महज 10 दिन पहले स्टार प्लेयर्स बाहर

यूपी वॉरियर्स की तेज गेंदबाज भी हुईं बाहर

लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज तारा नॉरिस ने भी टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है. उन्हें यूपी वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा था. दरअसल, उन्हें USA की राष्ट्रीय टीम में जगह मिल गई है, जो 2026 का ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच खेलने के लिए 18 जनवरी से 1 फरवरी 2026 नेपाल जाने वाली हैं. इसी कारण वो WPL 2026 के लिए उपलब्ध नहीं हैं. उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर चार्ली नॉट को 10 लाख रूपये में टीम में शामिल किया गया है.

कब से कब तक चलेगा WPL 2026?

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है. 1 फरवरी तक लीग स्टेज के मैच चलेंगे. टेबल टॉपर को सीधा फाइनल में जगह मिल जाएगी, वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम के बीच 3 फरवरी को एलिमिनेटर मैच होगा. 5 फरवरी को वड़ोदरा में फाइनल का आयोजन किया जाने वाला है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ