हार्दिक पांड्या ने दिया नए साल का तोहफा, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले इस टूर्नामेंट में मचाएंगे धमाल! नोट कर लीजिए तारीख

Hardik Pandya Likely Play VHT: रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए नजर आए और अब भारतीय टीम के एक स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे. पांड्या किस-किस तारीख को खेलेंगे, इसके बारे में भी अपडेट आया है. न्यूजीलैंड सीरीज से पहले पांड्या का मैदान पर जलवा देखने को मिलेगा.

Hardik Pandya Likely Play VHT

पांड्या फैंस के लिए खुशखबरी

Hardik Pandya Likely Play VHT: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाले हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार्दिक नजर आने वाले हैं. वनडे श्रृंखला में हार्दिक के चुनाव पर सस्पेंस है. इस सीरीज से पहले हार्दिक पांड्या खेलते हुए नजर आएंगे. पांड्या ने नए साल का तोहफा अपने फैंस को देने का फैसला कर लिया है. वो 2026 की शुरुआत में विजय हजारे ट्रॉफी में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. वो किस-किस दिन खेलेंगे, इसकी तारीख भी सामने आ गई है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी 2026 से वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. इसके पहले विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक बवाल मचाने वाले हैं. उनके दो मैच खेलने की खबर सामने आई है. आईएएनएस को एक सोर्स ने बताया, ‘ये कन्फर्म है कि हार्दिक पांड्या बड़ौदा के लिए 3 जनवरी को विदर्भ और 8 जनवरी को चंडीगढ़ के खिलाफ खेलने वाले हैं.’

विज्ञापन

सोर्स ने आगे कहा, ‘वो 6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए वर्क लोड मैनेज करना होगा. हार्दिक पांड्या पहले वनडे सीरीज खेलना चाहते थे लेकिन टीम के थिंक टैंक ने उन्हें सीरीज से आराम करने की सलाह दी. वो उन्हें टी20 सीरीज और वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह फिट देखना चाहते हैं.’

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या मिस करेंगे वनडे सीरीज?

हार्दिक पांड्या हाल ही में चोट से ठीक होकर वापस आए हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज मिस की थी और टी20 श्रृंखला द्वारा वापसी की थी. खबरें सामने आ रही है कि वो वनडे श्रृंखला मिस करते हुए नजर आ सकते हैं. हमेशा ही उनके चोटिल होने के चांस होते हैं. इसी वजह से अभी BCCI उन्हें टी20 फॉर्मेट ही खेलने देना चाहता है. ऐसे में हार्दिक वनडे सीरीज मिस कर सकते हैं और सीधा 21 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज में जलवा बिखेर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ