Mumbai Indians On RCB Demand For DY Patil Stadium As Home Ground: आईपीएल की आरसीबी टीम 2026 सीजन के लिए एक दूसरा होम वेन्यू तलाश कर रही है, लेकिन नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम अब कोई ऑप्शन नहीं है. सूत्रों से पता चला है कि मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी को सलाह दी है कि डीवाई पाटिल पर विचार करने से पहले 'दूसरे ऑप्शन देख लें', क्योंकि दोनों वेन्यू एक ही कैचमेंट एरिया में आते हैं.
'दूसरे ऑप्शन देखे RCB'
एक सोर्स ने टीआई को बताया, 'अगर कोई फ्रैंचाइज़ी किसी दूसरी फ्रैंचाइजी के होम एरिया से ज्यादा दूर होम बेस बनाना चाहती है, तो उसे आगे बढ़ने के लिए क्लियरेंस चाहिए. ये वही कैचमेंट एरिया है. वानखेड़े और डीवाई पाटिल ज्यादा दूर नहीं हैं. अगर कोई फ्रैंचाइज़ी डीवाई पाटिल में बेस बनाना चाहती है, तो यह वानखेड़े से ऑपरेट करने वाली फ्रैंचाइज़ी की मंजूरी के बिना नहीं हो सकता. एमआई ने कहा, ‘सिर्फ डीवाई पाटिल ही क्यों, देश में कोई और स्टेडियम क्यों नहीं? बहुत सारे हैं. मुंबई इंडियंस का मानना है कि आरसीबी को डीवाई पाटिल पर आने से पहले दूसरे ऑप्शन देख लेने चाहिए. देश में बहुत सारे नॉन-आईपीएल सेंटर हैं.”
यह भी पढ़ें- सुनहरी जुल्फें.. नीली ड्रेस में कहर मचाने वाली कौन हैं ये क्रिकेट एंकर, T20 World Cup 2026 के ओपनिंग मैच में ही बना दिया दीवाना
नॉन आईपीएल सेंटर्स पर जोर
सोर्स ने आगे कहा, 'राजकोट, पुणे, रायपुर, विजाग और इंदौर जैसे सेंटर पहले से मौजूद हैं. अभी की सिचुएशन सिंपल है, अगर मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल के लिए हां कह देता है तो कल कोई दूसरी टीम आकर ब्रेबोर्न में अपने मैच होस्ट करने की इच्छा जता सकती है. इससे होम टेरिटरी की पवित्रता खत्म हो जाती है. और इस बात की पक्की वजह होनी चाहिए कि आरसीबी इन सेंटर्स पर खेलने के लिए तैयार क्यों नहीं है और सिर्फ डीवाई पाटिल में दिलचस्पी क्यों ले रही है.'
यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ
रायपुर पर बनेगी बात?
आरसीबी ने रायपुर में कम से कम दो मैच होस्ट करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से बात की है, जबकि बाकी मैचों के लिए इंदौर एक मजबूत ऑप्शन के तौर पर फिर से उभरा है. इस बीच, KSCA सरकार की मंजूरी मिलने तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की कोशिश कर रहा है. परमेश्वर ने कहा, 'बुधवार की मीटिंग में, सीनियर सरकारी, पुलिस और कानून अधिकारी इस बात पर चर्चा करेंगे कि सरकारी लेवल पर क्या किया जा सकता है और KSCA को क्या निर्देश दिए जाने चाहिए. जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी द्वारा उठाए गए मुद्दों को किस हद तक सुलझाया जाएगा, इस पर विचार करना होगा. हमें सीएम की मंजूरी चाहिए.'
Mumbai Indians On RCB Demand For DY Patil Stadium As Home Ground: आईपीएल की आरसीबी टीम 2026 सीजन के लिए एक दूसरा होम वेन्यू तलाश कर रही है, लेकिन नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम अब कोई ऑप्शन नहीं है. सूत्रों से पता चला है कि मुंबई इंडियंस ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी को सलाह दी है कि डीवाई पाटिल पर विचार करने से पहले ‘दूसरे ऑप्शन देख लें’, क्योंकि दोनों वेन्यू एक ही कैचमेंट एरिया में आते हैं.
‘दूसरे ऑप्शन देखे RCB’
एक सोर्स ने टीआई को बताया, ‘अगर कोई फ्रैंचाइज़ी किसी दूसरी फ्रैंचाइजी के होम एरिया से ज्यादा दूर होम बेस बनाना चाहती है, तो उसे आगे बढ़ने के लिए क्लियरेंस चाहिए. ये वही कैचमेंट एरिया है. वानखेड़े और डीवाई पाटिल ज्यादा दूर नहीं हैं. अगर कोई फ्रैंचाइज़ी डीवाई पाटिल में बेस बनाना चाहती है, तो यह वानखेड़े से ऑपरेट करने वाली फ्रैंचाइज़ी की मंजूरी के बिना नहीं हो सकता. एमआई ने कहा, ‘सिर्फ डीवाई पाटिल ही क्यों, देश में कोई और स्टेडियम क्यों नहीं? बहुत सारे हैं. मुंबई इंडियंस का मानना है कि आरसीबी को डीवाई पाटिल पर आने से पहले दूसरे ऑप्शन देख लेने चाहिए. देश में बहुत सारे नॉन-आईपीएल सेंटर हैं.”
यह भी पढ़ें- सुनहरी जुल्फें.. नीली ड्रेस में कहर मचाने वाली कौन हैं ये क्रिकेट एंकर, T20 World Cup 2026 के ओपनिंग मैच में ही बना दिया दीवाना
नॉन आईपीएल सेंटर्स पर जोर
सोर्स ने आगे कहा, ‘राजकोट, पुणे, रायपुर, विजाग और इंदौर जैसे सेंटर पहले से मौजूद हैं. अभी की सिचुएशन सिंपल है, अगर मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल के लिए हां कह देता है तो कल कोई दूसरी टीम आकर ब्रेबोर्न में अपने मैच होस्ट करने की इच्छा जता सकती है. इससे होम टेरिटरी की पवित्रता खत्म हो जाती है. और इस बात की पक्की वजह होनी चाहिए कि आरसीबी इन सेंटर्स पर खेलने के लिए तैयार क्यों नहीं है और सिर्फ डीवाई पाटिल में दिलचस्पी क्यों ले रही है.’
यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ
रायपुर पर बनेगी बात?
आरसीबी ने रायपुर में कम से कम दो मैच होस्ट करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से बात की है, जबकि बाकी मैचों के लिए इंदौर एक मजबूत ऑप्शन के तौर पर फिर से उभरा है. इस बीच, KSCA सरकार की मंजूरी मिलने तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की कोशिश कर रहा है. परमेश्वर ने कहा, ‘बुधवार की मीटिंग में, सीनियर सरकारी, पुलिस और कानून अधिकारी इस बात पर चर्चा करेंगे कि सरकारी लेवल पर क्या किया जा सकता है और KSCA को क्या निर्देश दिए जाने चाहिए. जस्टिस डी’कुन्हा कमेटी द्वारा उठाए गए मुद्दों को किस हद तक सुलझाया जाएगा, इस पर विचार करना होगा. हमें सीएम की मंजूरी चाहिए.’