Arjun Tendulkar Wedding: शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक, वीडियो आई सामने

Arjun Tendulkar Wedding: सानिया चंडोक और अर्जुन तेंदुलकर की हाई प्रोफाइनल शादी पूरी हो चुकी है. मुंबई में इसको लेकर भव्य आयोजन किया गया जिसमें कई बड़े सितारों ने शिरकत की. टीम इंडिया के हेड कोच लेकर बॉलीवुड के बड़े सितारे शादी समारोह में पहुंचे. वरमाला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

jacket (1) - 2026-03-05T153809.186

Arjun Tendulkar Wedding: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी हो चुकी है. इन दोनों की शादी में कई बड़ी हस्तियां शिरकत करती हुई नजर आईं. वरमाला का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के गले में फूलों की माला पहना रहे हैं तो वहीं पीछे सचिन तेंदुलकर उनके ऊपर फूलों की बारिश कर रहे हैं. वरमाला के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया. अर्जुन की मां अंजलि भी इस दौरान जोड़े के पीछे ही खड़ी होती हैं. 

विज्ञापन

बॉलीवुड और क्रिकेट का लगा जमावड़ा

इस हाई प्रोफाइल शादी में मेहमान भी हाई प्रोफाइल ही रहे. बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जैसे आमिर खान और शाहरुख खान भी इस शादी में शामिल हुए. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी अपनी वाइफ के साथ शादी में शरीक हुए. इसी के साथ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शादी में पहुंचे. तेंदुलकर परिवार की तरफ से पीएम मोदी और राहुल गांधी जैसे नेताओं को भी शादी का कार्ड दिया गया था.

विज्ञापन

पिछले साल हुई थी सगाई

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के शादी के कार्यक्रम 3 मार्च से ही जामनगर में चल रहे हैं. दोनों परिवार मिलकर धूम धाम से इस शादी को एक त्योहार की तरह मना रहे हैं. साल 2025 में अगस्त के महीने में दोनों की सगाई गुपचुप तरीके से हुई थी. इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी गई थी बाद में सचिन तेंदुलकर ने शादी की बात रेडिट के जरिए बताई थी. शादी भी उतनी ही निजी तरीक से की गई है और बहुत ही लिमिडिट लोगों को बुलाया गया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ