'मैं घर जाना चाहता हूं…' Iran-Isreal युद्ध के कारण भारत में फंसी वेस्टइंडीज टीम के कोच डैरेन सैमी ने लगाई मदद की गुहार

West Indies Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज का सफर 1 मार्च को सुपर-8 मुकाबले में भारत के हाथों मिली हार के साथ ही समाप्त हो गया था. हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम अब तक अपने घर लौट नहीं पाई है, जिसकी बड़ी वजह ईरान-इजराइल युद्ध बताया जा रहा है.

West Indies Cricket Team

West Indies Cricket Team

West Indies Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का सफर खत्म हो चुका है. 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में मिली हार के बाद विंडीज टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी वेस्टइंडीज की टीम अब तक अपने घर नहीं लौट पाई है और ईरान-इजरायल युद्ध के कारण अभी भी भारत में ही फंसी हुई है. इसी बीच वेस्टइंडीज के कोच ने डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

डैरेन सैमी ने लगाई मदद की गुहार

दरअसल, ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट के कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. इसी वजह से वेस्टइंडीज टीम की वापसी में दिक्कत आ रही है. इस बीच टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने गुरुवार (5 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके मदद की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

सैमी ने अपने पहले पोस्ट में लिखा, “मैं बस घर जाना चाहता हूं.” इसके थोड़ी बाद उन्होंने एक और पोस्ट करके अथॉरिटी, बोर्ड और सरकारों से जवाब मांगा.

उन्होंने कहा, “कम से कम एक अपडेट तो दे दीजिए आज, कल या अगले हफ्ते. 5 दिन हो गए हैं.” सैमी की चिंता साफ है कि कम से कम उन्हें जानकारी दी जाए कि वह और उनकी टीम आखिर कब घर लौट पाएगी.

विज्ञापन

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जारी किया बयान

वेस्टइंडीज टीम के अब तक घर नहीं लौट पाने को लेकर क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी बयान जारी किया है. बोर्ड का कहना है कि टीम की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए वह आईसीसी और संबंधित सरकारी एजेंसियों के संपर्क में है. हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ को जल्द से जल्द सुरक्षित तरीके से घर भेजने की कोशिश की जा रही है.

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज से पहले जिम्बाब्वे की टीम भी भारत में फंसी हुई थी, लेकिन आईसीसी की मदद से उनके कुछ खिलाड़ियों को घर वापस भेजा जा चुका है. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बताया कि दुबई के रास्ते जाने वाली उनकी उड़ान रद्द हो गई थी. इसके बाद आईसीसी ने खास इंतजाम किए और टीम को ऐडिस अबाबा (इथियोपिया) होते हुए हरारे पहुंचाने की व्यवस्था की.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार खेल दिखाया था और एक भी मैच नहीं हारा था. शाई होप की कप्तानी वाली विंडीज टीम ने स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, नेपाल, इटली और जिम्बाब्वे को हराया था. लेकिन सुपर-8 में पहले साउथ अफ्रीका और फिर भारत से मिली हार के बाद उनका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ