T20 World Cup 2026 के बीच पाकिस्तान टीम में बवाल, हेड कोच को लेकर आई बड़ी खबर

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम में फूट पड़ गई है. विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है. अब पाकिस्तानी हेड कोच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.

Cricket News - 2026-03-05T170925.969

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान का प्रदर्शन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब रहा. टीम सुपर 8 से बाहर हो गई. पाकिस्तान सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंची. टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वहीं अब सामने आई नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी अब मुख्य कोच से नाखुश हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तानी टीम में बवाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के खिलाड़ी हेड कोच माइक हेसन से खुश नहीं हैं. रिपोर्ट में कहा गया टूर्नामेंट के दौरान, कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कोच के व्यवहार के बारे में शिकायत करने के लिए व्यक्तिगत रूप से पीसीबी अधिकारियों से संपर्क किया था.

विज्ञापन

अंदरूनी सूत्रों का आरोप है कि उनके कठोर रवैये और बिना परामर्श के लिए गए फैसलों ने ड्रेसिंग रूम में अशांति पैदा कर दी थी. वरिष्ठ अधिकारी वर्तमान में टीम के साथ उनके आचरण की समीक्षा कर रहे हैं और कोच के साथ विस्तृत चर्चा करने से पहले दौरे की रिपोर्ट की जांच करने की उम्मीद है. विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि चयन समिति और कप्तान सलमान अली आगा दोनों ही हेसन के अधिकार को चुनौती देने में असमर्थ थे, और कोच कथित तौर पर टीम के मामलों पर व्यापक नियंत्रण रखते थे.

3 मैच की वनडे सीरीज खेलेगी पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलने वाली है. वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ये पाकिस्तान की पहली सीरीज होगी. पाक ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है.पहला मैच 11 मार्च को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 13 मार्च को खेला जाना है. इसके अलावा तीसरा मैच 15 मार्च को खेला जाएगा. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ