IND vs ENG: जैकब बेथेल की शानदार पारी गई बेकार, टीम इंडिया ने फाइनल में बनाई अपनी जगह 

IND vs ENG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की कठिन चुनौती थी. मैच में बल्लेबाजों का राज देखने को मिला. जैकब बेथेल की पारी अंत में बेकार साबित हुई और टीम इंडिया ने 6 रनों से जीतकर फाइनल में जगह पक्की कर ली.

IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semi Final

IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semi Final

IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. जहां पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 253 रन बनाए. जवाब में इंग्लिश टीम ने जैकब बेथेल की शानदार पारी के बदौलत 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 246 रन बनाए और 7 रनों से हार गई. इसी के साथ टीम इंडिया ने बैक टू बैक टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने खड़ा किया था पहाड़ जैसा स्कोर 

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रनों की धमाकेदार पारी खेली. जिसके बाद शिवम दुबे ने भी 25 गेंदों में 43 रन ठोके. जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए, तो वहीं तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन जोड़े. जिसकी वजह से ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 3 बार अनलकी रहे शिवम दुबे, 19 सालों के बाद हुआ ऐसा 

जैकब बेथेल की शानदार पारी गई बेकार 

लक्ष्य की पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. फिल साल्ट और हैरी ब्रूक बुरी तरह से फेल हो गए. जोस बटलर भी 17 गेंदों में सिर्फ 25 रन ही जोड़ सके. जैकब बेथेल ने शानदार पारी खेलते हुए 48 गेंदों में 105 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 7 लंबे-लंबे छक्के शामिल थे. टॉम बैंटन ने सिर्फ 5 गेंदों में ही 17 रन ठोक दिए. जिसके बाद विल जैक्स ने भी 35 रन जोड़े. सैम कुरेन ने 18 रन तो वहीं जोफ्रा आर्चर ने 19 रन बनाए, लेकिन उसके बाद भी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 246 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट अपने नाम किया. जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ