Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान के यू-टर्न पर इस भारतीय दिग्गज ने लिए मजे, कोलंबो की फ्लाइट को लेकर कसा जबरदस्त तंज

R Ashwin On IND vs PAK ICC T20 World Cup 2026 Match: भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच खेलने पर पाकिस्तान के यू-टर्न लेने के बाद भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर ने 'ग्रीन आर्मी' पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कि अब कोलंबो की फ्लाइट्स महंगी हो गई हैं.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 11, 2026 15:25
IND vs PAK

Ravichandran Ashwin Trolls Pakistan On U-Turn: भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच से पहले भारतीय लेजेंड रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान पर मजेदार तंज कसा. पाकिस्तान सरकार ने 10 फरवरी को ‘मेन इन ब्लू’ के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम होने वाला मैच का बॉयकॉट ऑफिशियली वापस ले लिया.

अश्विन ने लिए PAK के मजे

अब गेम तय शेड्यूल के मुताबिक होगा और 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिला. ‘ऐश की बात’ में बात करते हुए, अश्विन ने सभी को याद दिलाया कि उन्होंने गेम के होने का पहले ही अंदाजा लगा लिया था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब फ्लाइट्स महंगी होंगी और फैंस को उनकी बात मानकर पहले ही अपने टिकट ले लेने चाहिए थे.

---विज्ञापन---


यह भी पढ़ें- सुनहरी जुल्फें.. नीली ड्रेस में कहर मचाने वाली कौन हैं ये क्रिकेट एंकर, T20 World Cup 2026 के ओपनिंग मैच में ही बना दिया दीवाना

यू-टर्न की हुई थी भविष्यवाणी

उन्होंने कहा, ‘मैंने 10 दिन पहले ही कहा था कि ये मैच होगा. आपको उसी समय मेरी बात मान लेनी चाहिए थी और अपने टिकट ले लेने चाहिए थे. अब फ्लाइट्स भी महंगी हो गई हैं. आपको मेरी सलाह माननी चाहिए थी. अब ये आप लोगों के लिए नुकसान है. अगर आप इकॉनमी के हिसाब से देखें, तो आप कह रहे हैं कि आप वर्ल्ड कप के लिए आएंगे, श्रीलंका में खेलेंगे, लेकिन आपको नहीं खिलाया जाएगा, इसका कोई मतलब नहीं बनता. ऐसा लगता है जैसे जब हम बचपन में खेलते थे, अगर कोई टेनिस बॉल के लिए कंट्रीब्यूट नहीं करता था, तो सब कहते थे कि अगली बार उस इंसान को मत बुलाना. यह कहानी भी वैसी ही है.’
यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ

---विज्ञापन---

ड्रामे का हुआ अंत

इसके अलावा अश्विन ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को पता होगा कि इतने ड्रामे और अनसर्टेनिटी के बावजूद गेम होगा. उन्होंने यह भी कहा कि कोई प्रॉब्लम नहीं होगी क्योंकि अगर गेम असल में नहीं भी होता तो भी मेन इन ब्लू को दो पॉइंट्स मिलते. इंडिया और पाकिस्तान अब तक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 8 बार आमने-सामने हुए हैं. मेन इन ब्लू ने सात बार जीत हासिल करते हुए दबदबा बनाया है, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ़ एक गेम जीता है.

‘समझदारी की जीत हुई’

अश्विन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सभी इंडियन प्लेयर्स को पता होगा कि गेम होगा. अगर मैं उस ड्रेसिंग रूम में होता, तो मुझे भी पता होता कि ये मैच होगा. अगर ऐसा नहीं होता, तो ये एक अलग सिचुएशन होती. ये हमारे हाथ में नहीं है, हमें सिर्फ़ उतना ही कंट्रोल करना चाहिए जितना हम कर सकते हैं. कोई असली प्रॉब्लम नहीं थी क्योंकि इंडियन टीम को दो पॉइंट्स मिलते, भले ही वो न खेलें. लेकिन मुझे लगता है कि समझदारी की जीत हुई है और सही चीज होने वाली है.’

First published on: Feb 11, 2026 03:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.