हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/T20 World Cup 2026: 'स्कॉटलैंड के प्लेयर पर रखनी होगी नजर' कहीं बिगाड़ ने दे दूसरी टीमों का गेम!
क्रिकेट
T20 World Cup 2026: ‘स्कॉटलैंड के प्लेयर पर रखनी होगी नजर’ कहीं बिगाड़ ने दे दूसरी टीमों का गेम!
Scotland Player To Watch Out For In T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की सरप्राइज एंट्री हुई है, इसके बावजूद इन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि टीम के पास ऐसा एक प्लेयर है जो किसी भी टीम के खिलाफ उटलफेर कर सकता है.
Ravichandran Ashwin On Brandon McMullen: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलन को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नजर रखने वाले खिलाड़ी के रूप में नामित किया. ये ग्लोबल टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा. एशियन कंट्री बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से अपने नाम वापस लेने के बाद स्कॉटलैंड ने उनकी जगह ली. अश्विन ने माना कि स्कॉटलैंड एक अच्छी टी20 टीम है, हालांकि उनके गेंदबाजी में कुछ लिमिटेशंस हैं. उन्होंने कुछ ऐसे खिलाड़ियों का नाम सामने लाया है जिनमें अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है.
स्कॉटलैंड की तारीफ
रविचंद्रन अश्विन ने 'ऐश की बात' में कहा, 'मुझे लगता है कि स्कॉटलैंड एक अच्छी टी20 टीम है. उनके पास गेंदबाजी में कुछ क्षमता है, लेकिन उनकी गेंदबाजी थोड़ी सीमित है, इतनी विकेट लेने वाली टीम नहीं है. लेकिन उनके पास क्लासी बल्लेबाज हैं, रिच बैरिंगटन वहां हैं, एक अनुभवी खिलाड़ी जो कप्तान हैं. मैथ्यू क्रॉस सचमुच में उनके लिए टोन सेट कर सकते हैं. माइकल जोंस एक क्लासी खिलाड़ी हैं जो बहुत मजबूत खेल खेलते है. उनसे निश्चित रूप से हाईएस्ट लेवल के स्ट्रोक की उम्मीद की जा सकती है.'
रविचंद्रन अश्विन ने फिर ऑल-राउंडर ब्रैंडन मैकमुलेन का नाम लिया, टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर ने कहा कि उन्होंने उन्हें देखा है और उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में माना जिसे फोकस में रखा जाना चाहिए. मैकमुलेन ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 गेंदों में 60 रन की जोरदार पारी खेली थी.
एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ी
अश्विन ने कहा, 'फिर आपके पास है ब्रैंडन मैकमुलेन. ब्रैंडन मैकमुलेन ने पिछली वर्ल्ड कप में खेला और ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड गेम में उन्होंने शानदार 50 रन बनाए. और उसके बाद से, वो अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. मैं उन पर ध्यान रख रहा हूं. वो मेरे लिए एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए.'
ब्रैंडन मैकमुलेन ने स्कॉटलैंड की तरफ से 23 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.45 की एवरेज और 145.93 स्ट्राइक रेट के साथ 629 रन अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनके खाते में 7 अर्धशतक दर्ज हुए हैं. अगर किसी मैच में मैकमुलेन का जादू चला तो वो बेहतरीन टीमों का भी गेम बिगाड़ सकते हैं.
Ravichandran Ashwin On Brandon McMullen: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर ब्रैंडन मैकमुलन को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नजर रखने वाले खिलाड़ी के रूप में नामित किया. ये ग्लोबल टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा. एशियन कंट्री बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से अपने नाम वापस लेने के बाद स्कॉटलैंड ने उनकी जगह ली. अश्विन ने माना कि स्कॉटलैंड एक अच्छी टी20 टीम है, हालांकि उनके गेंदबाजी में कुछ लिमिटेशंस हैं. उन्होंने कुछ ऐसे खिलाड़ियों का नाम सामने लाया है जिनमें अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है.
स्कॉटलैंड की तारीफ
रविचंद्रन अश्विन ने ‘ऐश की बात’ में कहा, ‘मुझे लगता है कि स्कॉटलैंड एक अच्छी टी20 टीम है. उनके पास गेंदबाजी में कुछ क्षमता है, लेकिन उनकी गेंदबाजी थोड़ी सीमित है, इतनी विकेट लेने वाली टीम नहीं है. लेकिन उनके पास क्लासी बल्लेबाज हैं, रिच बैरिंगटन वहां हैं, एक अनुभवी खिलाड़ी जो कप्तान हैं. मैथ्यू क्रॉस सचमुच में उनके लिए टोन सेट कर सकते हैं. माइकल जोंस एक क्लासी खिलाड़ी हैं जो बहुत मजबूत खेल खेलते है. उनसे निश्चित रूप से हाईएस्ट लेवल के स्ट्रोक की उम्मीद की जा सकती है.’
रविचंद्रन अश्विन ने फिर ऑल-राउंडर ब्रैंडन मैकमुलेन का नाम लिया, टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर ने कहा कि उन्होंने उन्हें देखा है और उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में माना जिसे फोकस में रखा जाना चाहिए. मैकमुलेन ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 गेंदों में 60 रन की जोरदार पारी खेली थी.
---विज्ञापन---
एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ी
अश्विन ने कहा, ‘फिर आपके पास है ब्रैंडन मैकमुलेन. ब्रैंडन मैकमुलेन ने पिछली वर्ल्ड कप में खेला और ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड गेम में उन्होंने शानदार 50 रन बनाए. और उसके बाद से, वो अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. मैं उन पर ध्यान रख रहा हूं. वो मेरे लिए एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए.’