Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs NZ फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को मिला ‘गुरुमंत्र’, भारतीय दिग्गज की सलाह के बाद होगी चौके-छक्कों की बारिश!

Ravi Shastri Advice Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. सेमीफाइनल में वो बुरी तरह फ्लॉप हुए. फाइनल में उनके खेलने पर सवाल उठ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले अब अभिषेक शर्मा को भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री ने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए 'गुरुमंत्र' दे दिया है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 6, 2026 21:32
Ravi Shastri Advice Abhishek Sharma
अभिषेक को मिला गुरुमंत्र

Ravi Shastri Advice Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का आयोजन 8 मार्च को होगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट में दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है और अब वो टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में बेहद निराशाजनक रहा है. अब फाइनल में उनकी जगह पर भी सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री ने अभिषेक शर्मा को गुरुमंत्र दे दिया है.

रवि शास्त्री ने दी अभिषेक शर्मा को सलाह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले को लेकर रवि शास्त्री ने अभिषेक शर्मा को अहम सलाह दी. उन्होंने अभिषेक को अपने शॉट सिलेक्शन पर काम करने के लिए कहा. रवि शास्त्री को लगता है कि अगर इस एक गलती पर शर्मा ने काम किया, तो वो फाइनल में धमाल मचा सकते हैं. रवि ने कहा, ‘टीम को अब अभिषेक शर्मा के साथ बने रहना होगा. आपको ऐसी टीम में बदलाव करने की जरूरत नहीं है, जो अच्छा कर रही है. आपको उनके साथ बने रहना होगा.’

---विज्ञापन---

शास्त्री ने आगे कहा, ‘आपको (अभिषेक शर्मा) अपनी ताकत पर भरोसा रखना है. आपको उन्हें अपने साथ बनाए रखना होगा. शायद यह आखिरी मैच आपके लिए सबसे अच्छा रहे. मुझे लगता है कि उन्हें यह चीज समझ आ गई है कि उन्हें लगातार अच्छा करने की जरूरत है. उन्हें अपने शॉट सिलेक्शन के मामले में और समझदारी दिखानी होगी.’

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: IND vs NZ फाइनल में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! क्या अभिषेक-वरुण को गंभीर देंगे एक और मौका?

संजू सैमसन की तारीफ में गढ़े कसीदे

रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन की 89 रन की ताबड़तोड़ पारी की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘संजू सैमसन के साथ अच्छी बात ये है कि उन्हें हर तरह का शॉट खेलना आता है लेकिन वो ध्यान नहीं लगा पाते हैं. मुझे लगता है कि वो मानसिक तौर पर टफ हो गए हैं और किसी ने भी उनकी क्षमता पर शक नहीं किया था. जब आप उनके ऐसे शॉट्स देखते हैं, तो आपको वो ताकत और क्लास नजर आती है.’

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: सावधान टीम इंडिया! फाइनल में की ये 5 गलतियां, तो हाथ से चली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी

First published on: Mar 06, 2026 09:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.