IPL 2026: ‘हमें थोड़ा स्मार्ट होना पड़ेगा…’कप्तान ईशान किशन ने बताया कि RCB के खिलाफ कहां हो गई चूक

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद और ईशान किशन के लिए नए सीजन की शुरुआत बेहद ही खराब रही है. टीम को आरसीबी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद कप्तान किशन ने बताया कि इस मैच में टीम से कहां चूक हुई है और अगली बार टीम किस तरह इसके ऊपर काम करेगी.

jacket - 2026-03-29T113002.498

IPL 2026:  सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को ईशान किशन की कप्तानी में पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 202 रनों का स्कोर तो लगा दिया लेकिन गेंदबाज इसे बचा नहीं पाए. आरसीबी के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 15.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया. ईशान किशन टीम के लिए इस मैच में पहली बार कप्तानी कर रहे थे. इस हार के बाद बात करते हुए उन्होंने बताया कि टीम से कहां चूक हुई है जिसके चलते इस मैच में इतनी बुरी हार मिली.

विज्ञापन

SRH को ये गलती पड़ी भारी

सनराइजर्स की टीम को इस मैच में अपनी कमजोर गेंदबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा है. टीम का गेंदबाजी लाइन अप 202 रनों के लक्ष्य को बचा नहीं पाया. टीम के कप्तान ईशान किशन ने मैच के बाद कहा, “मुझे लगता है कि विकेट ने शुरुआत के 3-4 ओवरों में काफी अच्छा खेला. हमने कुछ जल्दी विकेट गंवाए, जिसका हमें अगली बार से ध्यान रखना होगा क्योंकि दूसरी पारी में विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी आसान हो गई थी. अगली बार से शॉट सिलेक्शन में हमें थोड़ा स्मार्ट रहना होगा. गेंद बल्ले पर शानदार तरीके से आ रही थी. लेकिन हां, हमने कुछ चीजें अच्छी की हैं जिनसे आत्मविश्वास जरूर मिलेगा.”

विज्ञापन

ईशान किशन ने खेली तूफानी पारी

ईशान किशन ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी थी. ऐसे समय में ईशान किशन ने 210 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने इस पारी में 38 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 8 चौके और 5 छक्के निकले. उनकी इस धांसू पारी के दम पर ही सनराइजर्स की टीम ने 20 ओवरों में 201 रनों का स्कोर खड़ा किया. हालांकि, टीम को अगर आगामी मैचों में जीत हासिल करनी है तो गेंदबाजी पर काम करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ