IND vs NZ: सावधान टीम इंडिया! फाइनल में की ये 5 गलतियां, तो हाथ से चली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी

IND vs NZ, Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल होगा. टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया कुछ जगहों पर कमजोर नजर आई है. फाइनल में उन्हें भूलकर भी गलतियां नहीं करनी चाहिए, वरना टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उनके हाथ से जा सकती है.

T20 World Cup 2026 (3)
1 / 6

T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में कुछ गलतियां की हैं. फाइनल में भी अगर ये गलतियां दोहराई गई, तो टीम इंडिया के हाथ से ट्रॉफी जा सकती है. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन

सलामी जोड़ी से बड़ा स्कोर नहीं आना

सलामी जोड़ी से बड़ा स्कोर नहीं आना2 / 6

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी सलामी बल्लेबाजी रही है. भारतीय ओपनर्स बड़ी साझेदारी बनाने में असफल रहे हैं. अभिषेक शर्मा ज्यादातर मैचों में जल्दी पवेलियन लौटे हैं, वहीं जिस मैच में अभिषेक ने अर्धशतक जड़ा, वहां ईशान किशन फेल हो गए. ऐसे में अब फाइनल में ओपनर्स को संभलकर खेलना चाहिए और साझेदारी बनाने पर ध्यान देना चाहिए.

विज्ञापन

फील्डिंग में गलती करने से बचना होगा

फील्डिंग में गलती करने से बचना होगा3 / 6

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक कैच छोड़ने वाली टीम भारत ही है. पिछले मैच में भले ही भारतीय टीम की फील्डिंग अच्छी रही है लेकिन उन्हें पूरे टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन को याद रखना होगा. फाइनल में एक कैच पूरा मैच बदल सकता है.

वरुण-अर्शदीप का किफायती गेंदबाजी नहीं होना

वरुण-अर्शदीप का किफायती गेंदबाजी नहीं होना4 / 6

वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह ने पिछले एक साल में टीम इंडिया के लिए कमाल किया है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में दोनों ही महंगे साबित हुए हैं. पिछले मैच में दोनों ने 10 से अधिक की इकोनॉमी से रन लुटाए थे. फाइनल मैच में उन्हें यह गलती नहीं करनी चाहिए.

विज्ञापन

कप्तान सूर्या का जल्दी आउट हो जाना

कप्तान सूर्या का जल्दी आउट हो जाना5 / 6

कप्तान सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनी है. USA के खिलाफ पहले मैच में सूर्या का प्रदर्शन धमाकेदार था. इसके बाद उन्हें शुरुआत मिली है लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए हैं. फाइनल में सूर्यकुमार यादव को संभलकर खेलना चाहिए.

मिडल ओवरों में विकेट नहीं झटक पाना

मिडल ओवरों में विकेट नहीं झटक पाना6 / 6

टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी पिछले दो मैचों में मिडल ओवरों में गेंदबाजी रही है. भारतीय खिलाड़ी शुरुआती ओवरों में विकेट झटक रहे हैं लेकिन मिडल ओवरों में चीजें एकदम अलग ही हैं. अब फाइनल में भारतीय टीम को मिडल ओवरों में भी विकेट झटकने चाहिए. यह एक गलती फाइनल की ट्रॉफी को टीम इंडिया से दूर कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन