T20 World Cup: IND vs NZ फाइनल में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! क्या अभिषेक-वरुण को गंभीर देंगे एक और मौका?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली है. इस बड़े मैच के लिए भारत के टीम कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर टिकी हुई है. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 किस प्रकार होगी.

Team India (43)
1 / 7

Team India Possible Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी. 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह महामुकाबला होगा. टीम इंडिया लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. सभी के मन में सवाल है कि आखिर भारत की प्लेइंग 11 क्या होगी. आइए फाइनल में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कैसा होगा ओपनिंग कॉम्बिनेशन?

कैसा होगा ओपनिंग कॉम्बिनेशन?2 / 7

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. अभिषेक की जगह पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन फाइनल मैच के लिए बदलाव करना सही विकल्प नहीं होगा. टीम इंडिया को अपने कॉम्बिनेशन के साथ बने रहना चाहिए. अभिषेक शर्मा के पास खुद को साबित करने का ये आखिरी मौका होगा.

विज्ञापन

सूर्या-ईशान से होंगी उम्मीदें

सूर्या-ईशान से होंगी उम्मीदें3 / 7

ईशान किशन का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार रहा है. फाइनल में भी वो बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर भी दारोमदार रहने वाला है. अगर टॉप ऑर्डर फेल हुआ, तो इन दोनों को संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी.

हार्दिक-दुबे के रूप में दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के विकल्प

हार्दिक-दुबे के रूप में दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के विकल्प4 / 7

हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के रूप में टीम इंडिया के पास दो शानदार ऑलराउंडर हैं. दोनों ही बड़े-बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं और अभी बेहतरीन टच में हैं. इसके अलावा वो गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं.

विज्ञापन

स्पिन गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?

स्पिन गेंदबाजी अटैक में होगा बदलाव?5 / 7

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच वरुण चक्रवर्ती के लिए खराब रहा लेकिन वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्हें फाइनल के लिए बाहर करना सही नहीं होगा. अक्षर पटेल के साथ मिलकर वो स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार संभाल सकते हैं.

तेज गेंदबाजी में बुमराह-अर्शदीप पर होगी नजरें

तेज गेंदबाजी में बुमराह-अर्शदीप पर होगी नजरें6 / 7

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 अच्छा रहा है. वो लगातार विकेट झटकते आए हैं और अब फाइनल में भी उन्हें अपनी तगड़ी फॉर्म जारी रखनी होगी.

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी?

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी?7 / 7

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन