Rahmanullah Gurbaz Record UAE vs Afghanistan 1st T20: अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शुक्रवार को यूएई के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में धूम मचा दी। गुरबाज ने ओपनिंग करते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी की और महज 50 गेंदों में शतक ठोक डाला। उन्होंने 52 गेंदों में अपनी 100 रनों की पारी में 7 चौके-7 छक्के ठोक 192.31 की स्ट्राइक रेट से रन कूटे। अपनी धमाकेदार पारी से गुरबाज ने न केवल दर्शकों को एंटरटेन किया, बल्कि टी-20 में बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
सबसे तेज शतक जमाने वाले अफगानिस्तान के दूसरे खिलाड़ी
रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने करीब आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। गुरबाज से पहले मोहम्मद शहजाद ने शारजाह में 52 गेंदों में शतक जमाया था।
रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम इतिहास में दर्ज
अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड हजरतुल्लाह जजई के नाम दर्ज है। जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में देहरादून में खेले गए मैच में 42 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी। खास बात यह है कि अफगानिस्तान के लिए अब तक सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने टी-20 इंटरनेशनल में शतक जमाए थे। मोहम्मद शहजाद और हजरतुल्लाह जजई के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम टी-20 इतिहास में दर्ज हो गया है।
अफगानिस्तान की बड़ी जीत
इस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज की धमाकेदार पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 203 रनों का पहाड़ खड़ा किया। गुरबाज के अलावा कप्तान इब्राहिम जादरान ने शानदार पारी खेली। जादरान ने 43 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक 59 रन जड़े।
लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की टीम 4 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। इस तरह अफगानिस्तान ने ये मैच 72 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। शारजाह स्टेडियम में पहली जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान की टीम अब 31 दिसंबर को इसी मैदान पर दूसरा मुकाबला खेलेगी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला 2 जनवरी को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 में कौन बनेगा कप्तान? दिग्गज ने बताया क्यों रोहित और विराट की बनती है जगह
यह भी पढ़ें- ‘अच्छी पिच होती तो भारत…,’ वर्ल्ड कप 2023 की हार पर फिर उठा पिच का मुद्दा!
यह भी पढ़ें- Sandeep Lamichhane: नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने रेप के मामले में दोषी, खतरे में करियर
यह भी पढ़ें- श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा फैसला, स्टार खिलाड़ी को सौंपी टी20 की कप्तानी; IPL में मचा चुका है धूम
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
4 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
6 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
6 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
7 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines