Australia vs Pakistan 2nd Test: पाकिस्तान की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तीन मैचों की सीरीज दूसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। दूसरे मैच में भी पाकिस्तान की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 196 रन बना लिए। वहीं मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पीटीवी ने अचानक से मैच का प्रसारण रोक दिया। जिससे दर्शकों में गुस्सा देखने को मिला। अब इसकी बड़ी वजह सामने आई है।
पीटीवी चैनल ने रोका मैच का प्रसारण
दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैच में सट्टेबाजी कंपनियों का इन-फील्ड विज्ञापन था। जिसके चलते पाकिस्तानी टीवी चैनल पीटीवी ने मैच के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण के अनुसार, अगर मैच के दौरान सट्टेबाजी या जुआ कंपनियों के विज्ञापन दिखाया जाता है तो उसका प्रसारण रोक दिया जाता है।
पीटीवी ने इस मैच के पहले दिन का भी प्रसारण नहीं किया था। हालांकि दूसरे टीवी चैनल टेन स्पोर्ट्स ने मैच का प्रसारण जारी रखा। इसको लेकर पीटीवी ने एक बयान जारी कर कहा, ब्रॉडकास्टर को सरोगेट कंपनियों के लिए पाकिस्तान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का पालन करने के लिए मैच का सीधा प्रसारण रोकना पड़ा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के साथ हुई बेईमानी? होम टीम और अंपायर पर क्यों लगा आरोप
दूसरे दिन पाकिस्तान ने बनाए 196 रन
दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ाती हुई दिखाई दी। जिसके बाद पाक टीम पर दूसरे मैच में भी हार का खतरा मंडरा रहा है। दूसरे दिन पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अब्दुल्लाह शफीक ने सबसे ज्यादा 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शान मसूद ने 54 रन बनाए।
बाबर आजम एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। पहली पारी में बाबर आजम महज एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दूसरे दिन कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा नाथन लियोन ने 2 विकेट लिए।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
54 mins agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
54 mins agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
1 hr ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
2 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
2 hrs agoIND vs SL Highlights: टीम इंडिया ने जीता सेमीफाइनल मैच, पाकिस्तान से गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
4 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11, वैभव को मिलेगा मौका?
4 hrs agoAsian Games 2026: बारिश बनेगी IND vs SL सेमीफाइनल मैच में विलेन? जानिए कैसा है मौसम का हाल
5 hrs agoAsian Games: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines