---विज्ञापन---

PBKS vs RCB Live Score: हरप्रीत ब्रार ने हासिल किया दूसरा विकेट, पडिक्कल हाफ सेंचुरी से चूके

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Live Score: पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच आईपीएल में रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार नहीं खेल रहे हैं. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 में आज 61वां मुकाबला पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा है. पंजाब की टीम इस मैच में लगातार 5 हार के बाद उतर रही है तो वहीं आरसीबी विजयरथ पर सवार है. एक टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए उतरेगी तो वहीं एक टीम प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए उतरेगी. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस मैच को अगर आप टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा तो वहीं ओटीटी पर मैच का लाइव लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. 

---विज्ञापन---

PBKS vs RCB IPL 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट

ये मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के वक्त धर्मशाला का मौसम बेहद ही शानदार रहने वाला है और मैच में किसी तरह की बाधा की कोई उम्मीद नहीं है. पिच की बात करें तो बल्लेबाजों के लिए खूब सारे रन होंगे. पिच पर घास भी है जो कि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद करेगी तो वहीं बाद में बल्लेबाज भारी पड़ सकते हैं. 

PBKS vs RCB IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा

---विज्ञापन---

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru: हेड टू हेड आंकड़े

पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 19 बार आरसीबी ने जीत हासिल की है तो वहीं 18 बार पंजाब की टीम ने जीत दर्ज की है.

---विज्ञापन---
16:05 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: विराट-पडिक्कल की 50+ साझेदारी

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है. दोनों ने मिलकर चहल के पहले ओवर में 21 रन जड़े. 7 ओवर खत्म होने तक दोनों ने 28 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है.

आरसीबी का स्कोर – 7 ओवर, 82/1

16:00 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: पावरप्ले में आरसीबी की धमाकेदार बल्लेबाजी

आरसीबी की टीम ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं. बेथेल के रूप में टीम ने एक विकेट जरूर खोया है लेकिन पडिक्कल और कोहली की जोड़ी कमाल की लय में नजर आ रही है. पडिक्कल ने 14 गेंदों में 23 रन बनाए हैं तो वहीं कोहली ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए हैं.

आरसीबी का स्कोर – 6 ओवर, 61/1

15:45 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

आरसीबी को पहला झटका लग चुका है. जैरब बेथेल हरप्रीत ब्रार की गेंद पर चौका जड़ने के बाद आउट हो गए. उन्होंने इस मैच में 7 गेंदों में 11 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

आरसीबी का स्कोर - 3 ओवर, 27/1

15:35 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए विराट कोहली और जैकब बेथेल की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है.

15:26 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: रजत पाटीदार नहीं गए धर्मशाला

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार इंजरी के कारण धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं. उनकी जगह जितेश शर्मा कप्तानी कर रहे हैं. इस सीजन वो पहली बार आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं.

15:25 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: दोनों टीमों के 5-5 इम्पैक्ट सब

आरसीबी: रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान

पंजाब किंग्स: मार्कस स्टॉइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे

15:19 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा

15:18 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

15:17 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: रजत पाटीदार इस मैच से बाहर

आरसीबी से कप्तान रजत पाटीदार इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह टीम के लिए जितेश शर्मा कप्तानी की कमान संभाल रहे हैं.

15:17 (IST) 17 May 2026
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आरसीबी के बल्लेबाज इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे.

First published on: May 17, 2026 03:15 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola