IPL 2026: CSK के लिए जानबूझकर नहीं खेल रहे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा!
MS Dhoni: IPL 2026 में एमएस धोनी ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. चोटिल होने के कारण वो बाहर चल रहे हैं. अब खबर सामने आ रही है कि धोनी फिट हैं और जानबूझकर नहीं खेल रहे हैं. इसके पीछे का कारण जरूर फैंस का दिल जीत लेगा.
MS Dhoni: IPL 2026 में अब तक एमएस धोनी एक भी मैच खेलते हुए नजर नहीं आए हैं. सीजन की शुरुआत से ठीक पहले धोनी को पिंडली में चोट आई. बताया जा रहा था कि दो हफ्तों तक धोनी बाहर रहेंगे लेकिन अब लीग स्टेज अंतिम चरण में है. इसके बावजूद धोनी खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं. फैंस को उनकी फिटनेस की चिंता हो रही है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो धोनी फिट हैं और जानबूझकर CSK के लिए नहीं खेल रहे हैं. इसके पीछे एक चौंकाने वाला कारण सामने आया है.
IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे हैं एमएस धोनी?
एमएस धोनी की वापसी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के मुताबिक एमएस धोनी LSG के खिलाफ लखनऊ और चेन्नई में होने वाले मैच के लिए पूरी तरह फिट थे. इसके बावजूद उन्होंने नहीं खेलने का फैसला किया, क्योंकि वो टीम कॉम्बिनेशन बिगाड़ना नहीं चाहते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि धोनी अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉल खेल रहे थे और गेंद को किक कर रहे थे. यह संकेत दे रहा है कि फिटनेस के कारण धोनी बाहर नहीं हैं. वो सिर्फ टीम का कॉम्बिनेशन खराब नहीं करना चाहते हैं.
एमएस धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और जल्द ही रिटायर हो सकते हैं. अगर उन्होंने IPL 2026 को अपना आखिरी सीजन बनाने का फैसला कर लिया हो, तो अगले मैच में वो खेल सकते हैं. धोनी ने कुछ सालों पहले कहा था कि वो चेन्नई में ही अपना आखिरी मैच खेलेंगे.
IPL 2026 में चेन्नई में CSK का आखिरी मैच SRH के खिलाफ 18 मई को है. ऐसे में धोनी इस मैच में खेल सकते हैं और फिर रिटायर हो सकते हैं. एमएस धोनी अगर अभी भी टीम कॉम्बिनेशन खराब नहीं करना चाहते हो, तो फिर शायद इस सीजन वो खेलते हुए ही नजर नहीं आएं. धोनी सीधा अगले सीजन में खेलने का फैसला भी कर सकते हैं.

---विज्ञापन---
🚨 UPDATE ON MS DHONI 🚨
Dhoni was fit for the last 2 matches against LSG in Chennai & Lucknow but opted not to feature because he did not want to disturb the team combination. [Indranil Basu from Cric Blogger] pic.twitter.com/P0ahFYagBR