IPL 2026: KKR का 18 करोड़ का दांव फेल! सिर्फ 8 गेंद फेंककर चोटिल हुआ सबसे महंगा गेंदबाज

Matheesha Pathirana Injury: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को लंबे इंतजार के बाद माथीशा पथिराना को प्लेइंग 11 में जगह देने का मौका मिला. 18 करोड़ का ये तेज गेंदबाज पहले ही मैच में मात्र 8 गेंद डालकर चोटिल हो गया.

KKR Bowler Matheesha Pathirana (1)

पथिराना हुए चोटिल

Matheesha Pathirana Injury: IPL 2026 में 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से हुई. इस मुकाबले में लंबे इंतजार के बाद माथीशा पथिराना को खेलने का मौका मिला, जिन्हें KKR ने ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये देकर खरीदा था. पथिराना शुरुआती 11 मैच नहीं खेल पाए और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 12वें मुकाबले में उतरे. हालांकि, सिर्फ 8 गेंद डालने के बाद ही पथिराना चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. ऐसा लग रहा है कि KKR का इस तेज गेंदबाज को खरीदने का दांव महंगा पड़ गया है.

विज्ञापन

माथीशा पथिराना को लगी चोट

ईडन गार्डन्स में GT के खिलाफ हुए मैच में माथीशा पथिराना इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पथिराना को चोट आई थी और इसी कारण वो KKR के लिए IPL में अधिकतम मैच नहीं खेल पाए. गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह इंतजार खत्म हुआ. पथिराना ने अपने पहले ओवर में मात्र 7 रन दिए.

विज्ञापन

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर उन्हें हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ. KKR की फिजियो टीम ने आकर उन्हें चेक किया. पथिराना सिर्फ एक और गेंद डालने में सफल हुए. KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे से बातचीत के बाद पथिराना मैदान से बाहर चले गए. फिजियो टीम के सदस्य ने उन्हें सहारा दिया. इसके बाद 18 करोड़ का ये स्टार गेंदबाज मैदान पर वापस नहीं आया, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी चोट गहरी है.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी

विज्ञापन

KKR ने गुजरात टाइटंस को हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन ठोके. फिन एलन ने 35 गेंदों में 93 रन की धमाकेदार पारी खेली. अंगकृश रघुवंशी ने 44 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए, वहीं कैमरून ग्रीन ने नाबाद 52 रन बनाए. KKR ने GT के गेंदबाजों का हाल बेहाल कर दिया.

जवाब में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन ने नाबाद 53 रन बनाए, वहीं शुभमन गिल ने 85 रन की पारी खेली. जोस बटलर ने भी 35 गेंदों में 57 रन बनाए. 20 ओवर में GT की टीम 4 विकेट खोकर केवल 218 रन ही बना पाए. KKR ने 29 रन से मैच जीत लिया और पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर पहुंच गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ