हेनरिक क्लासेन को पछाड़कर साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, देखें टॉप-5 लिस्ट

हेनरिक क्लासेन का ऑरेंज कैप पर से कब्जा हट गया है. गुजरात के बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने उन्हें पछाड़ा. अंत में सुदर्शन ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली. ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव हुआ है.

Cricket News - 2026-05-17T000949.897

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. कोलकाता ने 29 रनों से जीत दर्ज की. इस मैच में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली और इसी के साथ ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव हुआ. दोनों बल्लेबाजों ने हेनरिक क्लासेन को पछाड़ा और अंत में सुदर्शन ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया.

विज्ञापन

शुभमन गिल ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में 49 गेंदों में शानदार 85 रन बनाए थे. उन्होंने 5 चौके के अलावा 7 छक्के जड़े थे. इसके अलावा साई सुदर्शन ने 28 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली थी. इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों ने ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा खेला कर दिया.

विज्ञापन

सुदर्शन के नाम हुई ऑरेंज कैप

सुदर्शन अब 13 मैच में 554 रनों के साथ ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा चुके हैं. इसके अलावा दूसरे नंबर पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल आ गए हैं. उन्होंने 12 मैच में 552 रन बनाए हैं. इसके अलावा तीसरे स्थान पर हेनिरक क्लासेन हैं. उन्होंने 12 मैच में 508 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

इस मैच से पहले ऑरेंज कैप उनके सिर पर सजी हुई थी. विराट कोहली अब चौथे स्थान पर खिसक गए हैं. उन्होंने 12 मैच में 484 रन बनाए हैं. वहीं, पांचवें स्थान पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने अब तक 12 मैच में 481 रन बनाए हैं.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर

विज्ञापन
रैंकखिलाड़ी (Player)टीमअवधि (Span)मैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेट
1बी साई सुदर्शनGT (गुजरात टाइटंस)2026-20261313155410046.16351157.83
2शुभमन गिलGT (गुजरात टाइटंस)2026-2026121205528646.00344160.46
3हेनरिक क्लासेनSRH (सनराइजर्स हैदराबाद)2026-2026121225086950.80330153.93
4विराट कोहलीRCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)2026-202612123484105*53.77292165.75
5अभिषेक शर्माSRH (सनराइजर्स हैदराबाद)2026-202612121481135*43.72230209.13

ये भी पढ़ें: आकाश सिंह के ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर मचा बवाल, डेल स्टेन से लेकर अंबाती रायुडू तक...

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ