---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: ‘हार के ही लायक है हमारी टीम’, GT के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टूटे शुभमन गिल, प्लेऑफ्स से पहले दिया बयान

Shubman Gill Statement After Loss: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस को KKR के खिलाफ 29 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान सामने आया है. वो अपनी टीम के प्रदर्शन से निराश नजर आए.

---विज्ञापन---

Shubman Gill Statement After Loss: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और वो पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 16 मई को GT की भिड़ंत हुई और इस मैच में जीत दर्ज करके उनके पास प्लेऑफ की रेस में टॉप 2 में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका था. हालांकि, KKR ने 29 रन से मैच जीत लिया. शुभमन गिल GT के निराशाजनक प्रदर्शन से खुश नहीं थे और उन्होंने प्लेऑफ से पहले बड़ा बयान दिया.

हार के बाद छलका शुभमन गिल का दर्द

KKR के खिलाफ हार के बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में शुभमन गिल ने अपनी खराब फील्डिंग को हार का दोषी ठहराया. उनका मानना था कि टीम ने जिस तरह से तीन आसान कैच छोड़ दिए, मैच में वो जीत के लायक ही नहीं थे. उन्होंने कहा, ‘पिच को देखकर लग रहा था कि 200-210 एक पार स्कोर रहेगा लेकिन हमने काफी कैच छोड़े. पिच बढ़िया थी लेकिन मुझे लगता है कि हमने जितना स्कोर बनाया, उस हिसाब से हमारी बल्लेबाजी ठीक थी. बल्लेबाजी में कोई समस्या नहीं थी, लेकिन फील्डिंग थोड़ी बेहतर हो सकती थी.’

---विज्ञापन---

गिल ने आगे कहा, ‘हमने एक स्टैंडर्ड सेट किया है, इसके बावजूद हम तीन आसान कैच गंवा बैठे. इसी वजह से हम इस मैच में जीत के हकदार नहीं थे. अच्छी बात यह है कि क्वालीफायर से पहले ही हमने ऐसा मैच हारा है. हमारे पास अब आराम करने और आने वाले दिनों में रिकवर करने का समय होगा. इसके बाद हम अहमदाबाद जाएंगे और अगले मैच के लिए विकेट देखकर उस हिसाब से तैयारी करेंगे.’

ये भी पढ़ें:- 20 साल का करियर खत्म… ODI से रिटायर हुईं न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी, आखिरी मैच में बनाए इतने रन

---विज्ञापन---

KKR ने GT को दी करारी शिकस्त

ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हुई. KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. उनकी ओर से फिन एलन ने 93 रन, अंगकृश रघुवंशी ने नाबाद 82 रन और कैमरून ग्रीन ने नाबाद 52 रन बनाए. जवाब में GT की टीम 20 ओवर में 218 रन ही बना पाई. साई सुदर्शन और शुभमन गिल की अर्धशतकीय पारी काम नहीं आई और KKR ने 29 रन से मैच जीता.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: KKR का 18 करोड़ का दांव फेल! सिर्फ 8 गेंद फेंककर चोटिल हुआ सबसे महंगा गेंदबाज

---विज्ञापन---

First published on: May 17, 2026 09:36 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola