PAK Unlikely Pull Out: भारत ने 14 सितंबर 2025 को पाकिस्तान पर 7 विकेट से जीत दर्ज की. एशिया कप 2025 में ये भारत की दूसरी जीत रही. इसके बाद भारतीय टीम ने पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और चीजें बिगड़ गई. नो हैंडशेक विवाद के बाद पाकिस्तान ने ICC से शिकायत की थी और टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की धमकी तक दे दी थी. अब PCB के एक सोर्स ने बताया कि पाकिस्तान टीम प्रतियोगिता से नाम पीछे नहीं लेगी. पाक लगातार दुनिया भर में खुद को शर्मिंदा करा रहा है.
ICC के फैसले के बाद PCB का यू-टर्न
पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी बेइज्जती करा ली है. PCB के एक सोर्स ने बताया कि पाकिस्तान टूर्नामेंट से अपना नाम वापस नहीं लेगी, क्योंकि उन्हें पैसों के मामले में तगड़ा नुकसान होगा. टीओआई से बात करते हुए PCB के सोर्स ने कहा, ‘इस बात की संभावना बेहद कम है कि एशिया कप से PCB नाम वापस लेगी. अगर हम ऐसा करते हैं, तो फिर जय शाह के नेतृत्व वाला ICC आगे जाकर PCB पर भारी जुर्माना लगाएगा. ये एक ऐसी चीज है, जो बोर्ड नहीं झेल सकता है. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सभी स्टेडियम रेनोवेट हुए थे और इसी कारण पाकिस्तान की पैसों के मामले में स्थिति ठीक नहीं है.’
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘No Handshake’ विवाद पर आखिर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई कानून नहीं…
पाकिस्तान लगातार हो रहा शर्मसार
पाकिस्तान को भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ने पूरे मैच में डॉमिनेट किया और 7 विकेट से एकतरफा जीत अपने नाम कर ली. मैदान पर पाक को शर्मिंदा करने के बाद भारत ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. उन्होंने फिर से पाकिस्तान को शर्मसार कर दिया. हैंडशेक नहीं होने के कारण PCB को अच्छा नहीं लगा. बाद में पता चला कि टॉस के दौरान मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाक कप्तान सलमान अली आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाने का निर्देश दिया था.
इसी वजह से PCB ने ICC को मैच रेफरी को हटाने की मांग की थी. पाकिस्तान ने दावा किया था कि उनके हित में निर्णय नहीं आया, तो वो टूर्नामेंट से नाम वापस ले लेंगे. बता दें कि ICC ने ऑफिशियल तौर पर पाकिस्तान की मांग को ठुकरा दिया है. अब धमकी देने के बावजूद PCB संभावित तौर पर टूर्नामेंट से नाम वापस नहीं ले रहा है. उन्होंने ऐसा करके फिर खुद को बेइज्जती करा ली है.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: पाकिस्तान फिर हुआ सरेआम ‘बेइज्जत’, No Handshake विवाद के बाद ICC ने ठुकराई PCB की मांग
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
10 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
22 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
49 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines