News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs PAK, No Handshake: Asia Cup 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी हार थमाई. मैच के बाद भारतीय टीम ने पाक खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और ड्रेसिंग रूम लौट गए. PCB ने इसी के खिलाफ बाद में विरोध जाहिर किया और मैच रेफरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की. ये काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. अब इसी विषय पर BCCI के सीनियर ऑफिशियल ने चुप्पी तोड़ी है और बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने जो किया, वो किसी भी तरह से गलत नहीं था.
पीटीआई से बात करते हुए BCCI के एक सीनियर ऑफिशियल ने कहा कि हैंडशेक को लेकर कोई नियम नहीं है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप रूल बुक पढ़ेंगे, तो उसमें कहीं भी विरोधी से हाथ मिलाने के बारे में नहीं लिखा गया है. यह सिर्फ एक अच्छा भाव होता है. ऐसा कोई कानून नहीं है लेकिन पूरी दुनिया में इसे फॉलो किया जाता है. अगर कोई कानून नहीं है, तो फिर भारतीय टीम को उन विरोधियों से हाथ मिलाने की कोई जरूरत नहीं, जिनके साथ हमारा रिलेशन तनावपूर्ण रहा है.’
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: हैंडशेक कंट्रोवर्सी के बाद पाकिस्तान का बड़ा एक्शन, टॉप अधिकारी हुआ निलंबित
एक रिपोर्ट के अनुसार, मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने टॉस के दौरान सलमान अली आगा को सूर्यकुमार यादव से हाथ नहीं मिलाने के निर्देश दिए थे. इसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने सोशल मीडिया पर आकर बताया कि मैच रेफरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. उन्होंने ICC को बताया कि मैच रेफरी ने नियमों का उलंघन किया है और MCC के कानून को तोड़ा है. इसी वजह से वो एशिया कप से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाना चाहते हैं. ये मामला अब बड़ा होता जा रहा है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नो हैंडशेक विवाद के बाद कड़ा फैसला लेते हुए पाक के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के निर्देशक उस्मान वाहला को हटा दिया है. PCC ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उन्होंने मैच रेफरी के खिलाफ हैंडशेक विवाद को लेकर समय पर कदम नहीं उठाया. साफ तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के टॉप ऑफिशियल्स इस समय बौखलाए हुए हैं.
🚨 PCB has suspended Director Usman Wahla for not taking timely action against the match referee and over the handshake issue. (Qadir Khawaja) pic.twitter.com/JIX0GNodL3
— Sheri. (@CallMeSheri1_) September 15, 2025
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: क्या 21 सितंबर को होगा हैंडशेक? फिर भिड़ने वाले हैं भारत-पाकिस्तान!
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।