---विज्ञापन---

क्रिकेट

PAK vs USA: कब और कहां भारत में देखें पाकिस्तान और अमेरिका का मुकाबला? यूएसए कर सकता है उलटफेर 

PAK vs USA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. पाकिस्तान की टीम कुछ मुश्किलों के बाद नीदरलैंड के खिलाफ जीत चुकी है. वहीं यूएसए की टीम को भारत के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. अब पाकिस्तान और यूएसए की टीम 10 फरवरी को मैदान पर भिड़ने वाली है. दोनों टीमों की फॉर्म पर नजर डाले, तो मुकाबला टक्कर का होने वाला है.

Author Written By: Aditya Updated: Feb 8, 2026 22:24
PAK vs USA T20 World Cup 2026
PAK vs USA T20 World Cup 2026

PAK vs USA: पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मुकाबला 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलने वाली है. ये मुकाबला सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में ही खेला जाने वाला है. जहां पर बहुत ज्यादा रन नहीं बनते हैं. जिसके कारण ही मुकाबला धमाकेदार हो सकता है. फैंस की भी नजरें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं. जिसके कारण ही वो जानना चाहते हैं कि इस मुकाबले को भारत में कब और कहां पर आसानी से देख सकते हैं. 

कब और कहां देखें पाकिस्तान और यूएसए का मुकाबला? 

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के मुकाबला का बायकॉट करने का फैसला किया है, लेकिन उसके बाद भी भारत में उनके मुकाबले देख सकते हैं. पाकिस्तान और यूएसए के बीच ये मुकाबला सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में शाम को 7 बजे शाम से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस भारत में 6:30 बजे होना है. भारत में पाकिस्तान और यूएसए के मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर ये मुकाबला जिओहॉटस्टार पर देख सकते हैं. 

---विज्ञापन---

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए की टीम ने पाकिस्तान को करीबी मुकाबले में हराया था. ऐसे में इस बार भी मुकाबला टक्कर को होने वाला है. जहां पर पाकिस्तान की टीम पिछली बार का बदला लेने के लिए उतरेगी, तो वहीं यूएसए की टीम इस मैच में जीतकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखना चाहेंगी. यूएसए की टीम ने जिस अंदाज में भारत को परेशान किया है, ऐसे में वो पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में मिला खास सम्मान, वायरल वीडियो में दिखा अलग अंदाज

---विज्ञापन---

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

यूएसए की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कवाइक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजाने. 

पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया से जुड़े 5 बड़े अपडेट आए सामने, दूसरे मैच से पहले दिखेगा बदलाव 

First published on: Feb 08, 2026 10:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.