नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने श्रीलंका के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप के 27वें मुकाबले में गदर मचा दिया। फिलिप्स ने तूफानी पारी खेलते हुए ताबड़तोड़ शतक जड़ा। उन्होंने 64 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के ठोक 104 रन बनाए। वह आखिरी ओवर तक मैदान में डटे रहे। फिलिप्स की तूफानी पारी के साथ ही उन्होंने मांकडिंग से बचने का नायाब तरीका दुनिया को दिखाया।
प्रोफेशनल रनर की तरह भागे
ये नजारा आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिला। लाहिरू कुमारा बॉलिंग कर रहे थे। वह जैसे ही सेंटनर को तीसरी गेंद डालने आए, फिलिप्स ने बल्ले को हाथ समेत जमीन में टिकाया और इसे आगे रखकर खड़े हो गए। उनका एक पैर क्रीज के अंदर था, तो वहीं दूसरा पैर हाथ और बल्ले के साथ आगे की तरफ था।
अभी पढ़ें – IND vs SA: साउथ अफ्रीका से कैसे हार गई टीम इंडिया? ये हैं 5 बड़े कारण
वह इस तरह रन लेने के लिए तैयार थे, मानो एक एथलीट दौड़ लगाने को तैयार रहता है। जैसे ही कुमारा ने बॉल डाली, फिलिप्स खड़े हुए और तेजी से दौड़ लगा दी। अच्छी बात यह थी कि जब तक कुमारा ने बॉल नहीं डाली, तब तक फिलिप्स खड़े रहे। दूसरा वे क्रीज से बाहर की ओर भागे। ग्लेन अपने इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं। फिलिप्स का ये इनोवेशन क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
अभी पढ़ें – IND vs SA: अश्विन ने कैसे छोड़ दिया Mankading का चांस…? आउट हो जाते डेविड मिलर, देखें वीडियो
न्यूजीलैंड की 65 रनों से जीत
बहरहाल, इस मैच में न्यूजीलैंड ने 65 रनों से शानदार जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 168 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका 19.2 ओवर में 102 रन ही बना सकी। ट्रेंट बोल्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। ईश सोढ़ी और मिशेल सेंटनर ने दो-दो विकेट लिए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
34 mins agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
1 hr agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
1 hr agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
3 hrs agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
4 hrs agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
4 hrs agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines