IND vs SA: अश्विन ने कैसे छोड़ दिया Mankading का चांस...? आउट हो जाते डेविड मिलर, देखें वीडियो

IND vs SA david miller ravichandran ashwin

IND vs SA david miller ravichandran ashwin

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों पहली हार मिली। रविवार को खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में हार के बाद सेमीफाइनल का पूरा गणित बदल गया है। अब टीम इंडिया 4 पॉइंट के साथ दूसरे और साउथ अफ्रीका 5 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। टीम इंडिया को अब हर हाल में अपने अगले मुकाबले जीतने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चांस छोड़ा या भांप गए मिलर?

बहरहाल, इस मुकाबले में टीम इंडिया की खराब फील्डिंग ने निराश किया, वहीं रविचंद्रन अश्विन के एक फैसले पर क्रिकेट फैंस को हैरानी हो रही है। अश्विन ने इस बार मांकडिंग से रनआउट का चांस छोड़ दिया, या यूं कहें कि इससे पहले कि अश्विन फैसला ले पाते बल्लेबाज डेविड मिलर उन्हें भांप गए और क्रीज में वापस आ गए।

https://twitter.com/virushka3328/status/1586745681129377793

विज्ञापन

क्रीज से बाहर था मिलर का बल्ला

ये नजारा 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। जैसे ही अश्विन वेन पार्नेल को गेंद डालने आए वे रुक गए और बॉल नहीं डाली। अश्विन ने देखा कि मिलर का बल्ला क्रीज से बाहर था। अश्विन गेंद डालने से रुके तो मिलर को शक हो गया, हालांकि अश्विन चाहते तो बॉल को विकेट में मारकर गिल्लियां उड़ा देते, लेकिन उनके पास समय भी काफी कम था। दूसरा उन्हें लगा होगा कि वह मिलर को पता लगे बिना ही अपनी चतुराई से गिल्लियां उड़ा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और मिलर बच गए।

विज्ञापन

बड़ा विकेट होता

डेविड मिलर उस वक्त 39 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल रहे थे और साउथ अफ्रीका को 13 गेंदों में 12 रन की जरूरत थी। मिलर आउट होते तो टीम इंडिया को बड़ा विकेट मिल जाता और साउथ अफ्रीका के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती क्योंकि इसी ओवर में अश्विन स्टब्स को आउट कर चुके थे। पार्नेल भी अभी-अभी क्रीज पर आए थे। ऐसे में नए बल्लेबाज और पार्नेल को 12 गेंदों में 12 रन बनाना मुश्किल होता और टीम इंडिया जीत के कगार पर पहुंच जाती। हालांकि ऐसा नहीं हो सका और भारत के हाथ से मैच निकल गया।

विज्ञापन

अश्विन के इस फैसले पर क्रिकेट फैंस ने हैरानी जताई है क्योंकि ये वही अश्विन हैं जो क्रिकेट में कानून के तहत विकेट चटकाने और रन बनाने की वकालत करते रहे हैं। वही अश्विन, जिन्होंने आईपीएल में जोस बटलर को आउट कर मांकडिंग कर दुनियाभर में क्रिकेटप्रेमियों को दो गुटों में बांट दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ