8 नवंबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें पूरी डिटेल्स

U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. 5 नवंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को खेला जाएगा.

IND U19 vs PAK U19

अंडर-19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान (PIC Credit - X)

U19 Asia Cup 2026 Schedule: एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने आगामी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. 9 दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर तक ओमान में दो अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा गया है. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. ऐसे में इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच एक से ज्यादा मुकाबले देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने दिसंबर 2025 में खेले गए पिछले संस्करण के फाइनल में भारत को हराकर दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था. अब बतौर डिफेंडिंस चैंपियन पाकिस्तान अंडर-19 की टीम अपने खिताब का बचाव करने मैदान पर उतरेगी. आइए एक नजर डालते हैं अंडर-19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल पर.

विज्ञापन

अंडर-19 एशिया कप 2026 का फॉर्मेट

अंडर-19 एशिया कप 2026 में हिस्सा ले रहीं 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. दोनों ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल हैं. ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा यूएई और नेपाल को रखा गया है. वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और मलेशिया को शामिल किया गया है. ग्रुप स्टेज में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे. प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को होगा.

टूर्नामेंट के सभी 15 मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे. फाइनल को छोड़कर बाकी सभी मैचों के दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का आयोजन 50 ओवर के प्रारूप में होगा, जैसा कि 2025 में यूएई में खेले गए संस्करण में भी हुआ था.

विज्ञापन

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई और नेपाल.

ग्रुप B: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और मलेशिया.

विज्ञापन

8 नवंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें ओमान के ओसीए ग्राउंड 1 में आमने-सामने होंगी. ग्रुप-ए में शामिल दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा, जिसपर दुनिया भर की नजरें टिकी होंगी. भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें पिछले साल भी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ी थीं.

दिसंबर 2025 में दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर खेले गए खिताबी मुकाबले में फरहान यूसुफ की कप्तानी वाली पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने भारत को 191 रनों से हराकर अपना दूसरा अंडर-19 एशिया कप खिताब जीता था. अब भारतीय टीम के पास 2026 संस्करण में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में पिछली हार का बदला देने और टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत करने का मौका होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

अंडर-19 एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल

मैचमुकाबलास्थानतारीखसमय (IST)
1श्रीलंका U19 बनाम मलेशिया U19OCA ग्राउंड 25 नवंबरसुबह 10:30 बजे
2बांग्लादेश U19 बनाम अफगानिस्तान U19OCA ग्राउंड 15 नवंबरसुबह 10:30 बजे
3पाकिस्तान U19 बनाम UAE U19OCA ग्राउंड 26 नवंबरसुबह 10:30 बजे
4भारत U19 बनाम नेपाल U19OCA ग्राउंड 16 नवंबरसुबह 10:30 बजे
5अफगानिस्तान U19 बनाम मलेशिया U19OCA ग्राउंड 27 नवंबरसुबह 10:30 बजे
6श्रीलंका U19 बनाम बांग्लादेश U19OCA ग्राउंड 17 नवंबरसुबह 10:30 बजे
7UAE U19 बनाम नेपाल U19OCA ग्राउंड 28 नवंबरसुबह 10:30 बजे
8भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19OCA ग्राउंड 18 नवंबरसुबह 10:30 बजे
9बांग्लादेश U19 बनाम मलेशिया U19OCA ग्राउंड 29 नवंबरसुबह 10:30 बजे
10श्रीलंका U19 बनाम अफगानिस्तान U19OCA ग्राउंड 19 नवंबरसुबह 10:30 बजे
11भारत U19 बनाम UAE U19OCA ग्राउंड 210 नवंबरसुबह 10:30 बजे
12पाकिस्तान U19 बनाम नेपाल U19OCA ग्राउंड 110 नवंबरसुबह 10:30 बजे
13सेमीफाइनल: A1 बनाम B2OCA ग्राउंड 212 नवंबरसुबह 10:30 बजे
14सेमीफाइनल: B1 बनाम A2OCA ग्राउंड 112 नवंबरसुबह 10:30 बजे
15फाइनलOCA ग्राउंड 214 नवंबरसुबह 10:30 बजे

ये भी पढ़ें- श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ दी टेस्ट टीम की कप्तानी, बताई ये बड़ी वजह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ