New Zealand Defeated South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. कोलकाता के ईडन गार्डन में दोनों टीमें आमने-सामने थीं. साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का बड़ा लक्ष्य सामने रखा. हालांकि, कीवी टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. टिम सीफर्ट के अर्धशतक और फिन एलेन के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से साउथ अफ्रीका को करारी हार थमाई. इसी के साथ न्यूजीलैंड टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है.
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को रौंदा
साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए. क्विंटन डी कॉक और रेयान रिकेल्टन काफी जल्दी पवेलियन लौट गए. डेवाल्ड ब्रेविस के 34, ट्रिस्टन स्टब्स के 29 और मार्को यानसेन के 55 रन के दम पर साउथ अफ्रीका सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई. साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी काफी मजबूत है. इसी वजह से लग रहा था कि कीवी टीम के लिए लक्ष्य का पीछा आसान नहीं होगा.
न्यूजीलैंड टीम ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की और बड़े-बड़े शॉट लगाए. फिन एलन और टिम सीफर्ट के बीच 117 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी देखने को मिली. सीफर्ट ने 33 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली. उनके आउट होने के बाद रचिन रवींद्र बल्लेबाजी करने आए. फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी. 33 गेंदों में 100 रन जड़ दिए. उन्होंने विनिंग शॉट लगाते हुए टीम को 12.5 ओवरों में ही 9 विकेट से जीत दिला दी. एलन ने अपनी बल्लेबाजी से मैच को एकतरफा कर दिया.
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG सेमीफाइनल मैच से पहले BCCI का बड़ा बयान, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ठोका जीत का दावा
8 मार्च को फाइनल खेलेगी न्यूजीलैंड टीम
जीत के साथ अब न्यूजीलैंड टीम ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए उतरेंगे. उनका सामना इंग्लैंड और भारत के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. यह लगातार दूसरा ICC टूर्नामेंट है, जिसमें कीवी टीम फाइनल में गई है. अब देखना होगा कि वो ट्रॉफी पर कब्जा करेंगे, या नहीं.
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले हैरी ब्रूक ने दिया बड़ा बयान, टीम इंडिया को दी खुली चुनौती










