IND vs ENG सेमीफाइनल मैच से पहले BCCI का बड़ा बयान, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ठोका जीत का दावा

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच होने जा रहा है. 5 मार्च 2026 को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच के लिए फैंस में बहुत ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है. अब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सेमीफाइनल मैच के बारे में बात की और टीम इंडिया की जीत का दावा ठोक दिया.

IND vs ENG Rajeev Shukla

राजीव शुक्ला का बड़ा बयान

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच होने वाला है. 5 मार्च 2026 को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई में होने वाले इस मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट कटाना चाहेगी. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने के लिए फेवरेट नजर आ रही थी. अब BCCI का इस मैच से पहले बड़ा बयान सामने आया है. उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने अब टीम इंडिया की जीत का दावा ठोक दिया है.

विज्ञापन

सेमीफाइनल से पहले BCCI का बड़ा बयान

होली का जश्न मनाने के बाद BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एएनआई को इंटरव्यू दिया. इसी बीच उनसे सेमीफाइनल मैच को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने सटीक जवाब देते हुए टीम इंडिया पर विश्वास जताया और दावा किया कि भारतीय टीम फाइनल में जरूर जगह बनाएगी. राजीव शुक्ला ने कहा, ‘भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में सेमीफाइनल खेला जाएगा. मुझे पूरा भरोसा है कि टीम इंडिया की जीत होगी और वो फाइनल में कदम रखेगी.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अभिषेक शर्मा नहीं खेलेंगे सेमीफाइनल? महामुकाबले से पहले कोच ने खोल दिए पत्ते!

सेमीफाइनल में कैसा होगा पिच का मिजाज?

नॉकआउट मैचों में पिच का काफी अहम किरदार होता है. अमूमन टीम कॉम्बिनेशन उसी हिसाब से तय किया जाता है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच होने जा रहा है, जहां घास है. ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. बताया जा रहा है कि मैच से पहले पिच पर हार्ड रोलर चलेगा, जिससे बल्लेबाजों को काफी फायदा होगा.

विज्ञापन

क्या टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में करेगा बदलाव?

भारतीय टीम लगातार दो मैच जीतकर आई है और ऐसा लग रहा है कि उन्हें अपना सबसे बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिल चुका है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. हालांकि, भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बता दिया है कि अभिषेक भी खेलेंगे. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शायद ही कोई बड़ा बदलाव होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ