---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup के बीच फिट हुआ कप्तान, पाकिस्तान के खिलाफ होगी वापसी, तेज गेंदबाज के खेलने पर सस्पेंस जारी

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के बीच न्यूजीलैंड के कप्तान की तबीयत खराब हो गई थी. सुपर 8 राउंड की शुरुआत हो रही है और उनकी फिटनेस पर कई सारे सवाल थे. पाकिस्तान के खिलाफ 21 फरवरी 2026 यानी आज मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस था. अब कीवी टीम के स्टार बल्लेबाज ने ऐलान कर दिया है कि उनके कप्तान की वापसी होने वाली है.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 21, 2026 07:36
T20 World Cup 2026 NZ Team
फिट हुआ न्यूजीलैंड का कप्तान

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड की शुरुआत हो रही है. सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप 2 में रहकर सेमीफाइनल का टिकट कटाना चाहेंगी. न्यूजीलैंड टीम का पहला सुपर 8 मैच पाकिस्तान के खिलाफ 21 फरवरी 2026 यानी आज होने वाला है. इस बड़े मैच में दो खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था. अब इसी को लेकर टीम के अहम सदस्य ने अपडेट दे दिया है. कप्तान मिचेल सैंटनर की पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी होगी.

फिट हुए कप्तान मिचेल सैंटनर

टी20 वर्ल्ड कप के बीच मिचेल सैंटनर की तबीयत खराब हो गई थी और इसी कारण वो 17 फरवरी को कनाडा के खिलाफ चेन्नई में हुए मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे. सभी के मन में सवाल था कि क्या सैंटनर पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 8 मैच के लिए फिट हो जाएंगे. अब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कीवी टीम के स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने सैंटनर को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने कहा, ‘मिचेल सैंटनर की हालत ठीक है. इसी वजह से मुझे लगता है कि वो वापसी करने के लिए उत्साहित हैं. आखिरी समय पर अगर उनकी तबीयत नहीं बिगड़ी, तो वो जरूर खेलेंगे.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के इन 4 ‘हथियार’ से बचकर रहना टीम इंडिया! बढ़ सकती है भारत की परेशानी

तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पर सस्पेंस जारी

कप्तान मिचेल सैंटनर के अलावा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी कनाडा के खिलाफ मैच का हिस्सा नहीं थे. दरअसल, लॉकी अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते न्यूजीलैंड रवाना हो गए थे. मार्क चैपमैन ने बताया कि फर्ग्यूसन अब टीम के साथ जल्द ही जुड़ेंगे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 21 फरवरी को खेलने पर सस्पेंस अभी भी जारी है. उन्होंने कहा, ‘लॉकी चले गए थे लेकिन अब वो वापसी करने वाले हैं. वो शायद जल्द ही लैंड करेंगे. मैं उन्हें लेकर स्पष्ट रूप से नहीं बता सकता कि वो प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे, या नहीं. ईमानदारी से बताऊं, तो मुझे नहीं पता.’

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड पर सभी की नजरें

ग्रुप स्टेज के अपने सारे मैच भारत में खेलने के बाद अब न्यूजीलैंड टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है. सुपर 8 में उनके तीनों मुकाबले कोलंबो में खेले जाएंगे. 21 फरवरी 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ वो खेलते हुए नजर आएंगे. इसके बाद 25 फरवरी को श्रीलंका और 27 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कीवी टीम का मैच होगा.

ये भी पढ़ें:- 3 मैच, 0 रन… T20 वर्ल्ड कप में अब तक फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा को मिला गुरुमंत्र! कोच गौतम की नेट्स में ‘गंभीर’ क्लास

First published on: Feb 21, 2026 07:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.