Nicholas Pooran: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। विंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अकेले ही भारतीय गेंदबाजों पर भारी पड़े। जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा। पूरन ने मैच में अर्धशतकीय पारी खेली, इस पारी के बाद उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ एक खास मुकाम हासिल कर लिया है, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज एरॉन फिंच को पीछे छोड़ दिया है।
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा बन बनाने वाले टी-20 बल्लेबाज
निकोलस पूरन ने दूसरे मैच में 67 रनों की पारी खेली। इस पारी के बाद वह टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पूरन ने अब तक टीम इंडिया के खिलाफ 515 रन बनाए हैं, उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच को पीछे छोड़ दिया है। फिंच ने भारत के खिलाफ 500 रन बनाए थे। लेकिन अब पूरन उनसे इस मामले में आगे हो गए हैं।
निकोलस पूरन ने मैच में 4 जबरदस्त छक्के भी लगाए। इस मामले में भी वह आगे निकल गए हैं। पूरन ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को पीछे छोड़ दिया है। पूरन भारत के खिलाफ टी-20 मैचों में अब तक 30 छक्के लगा चुके हैं।
और पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, मिचेल मार्श बने कप्तान, इन नए चेहरों को मिला मौका
निकोलस पूरन टी-20 क्रिकेट में अब तक 10 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगा चुके हैं, जिसमें भारत के खिलाफ यह उनकी पांचवीं फिफ्टी थी, इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के जोस बटलर को पीछे छोड़ दिया है। बटलर ने भारत के खिलाफ चार फिफ्टी लगाई हैं, जबकि पूरन इस मामले में अब आगे हो गए हैं।
पूरन ने खेली 67 रनों की पारी
निकोलस पूरन ने दूसरे मैच में 167.50 की स्ट्राइक रेट से 40 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शानदार चौके और 4 जबरदस्त छक्के निकले। पूरन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज दूसरे मैच में आसानी से लक्ष्य तक पहुंच गई।
ये भी देखें: IND VS WI 2nd T20: Team India को मिली लगातार दूसरे मैच में हार, Hardik Pandya के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines