Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

NZ vs AFG: T20I में जो कभी नहीं हुआ वो न्यूजीलैंड ने कर दिखाया, चेन्नई में रच डाला इतिहास

NZ vs AFG T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराते हुए इतिहास रच डाला है. कीवी टीम ने वो कारनामा कर डाला है, जो आजतक कोई भी टीम नहीं कर सकी थी.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Feb 8, 2026 17:54
New Zealand cricket Team

NZ vs AFG T20 WC 2026: टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जो कारनामा आजतक कोई भी टीम नहीं कर सकी थी वो न्यूजीलैंड ने कर दिखाया है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कीवी टीम ने 5 विकेट से मैदान मारा. अफगानिस्तान से मिले 183 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर हासिल किया.

टीम की ओर से टिम सीफर्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 65 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं, ग्लेन फिलिप्स ने 42 रन जड़े. न्यूजीलैंड इस फॉर्मेट में पहली टीम बनी है, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 175 रनों से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया है.

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास

दरअसल, टी-20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान को पहली बार 175 से ज्यादा रनों का टोटल खड़ा करने के बाद हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले 26 मैचों में 175 से ऊपर का स्कोर खड़ा करने के बाद अफगानी टीम को आजतक हार का मुंह नहीं देखना पड़ा था. हालांकि, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के इस दमदार रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला है. न्यूजीलैंड यह कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी है.

सीफर्ट-फिलिप्स ने खेली धांसू पारी

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. फिल एलेन महज एक रन बनाकर चलते बने, तो रचिन रविंद्र को भी मुजीब उर रहमान ने बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई. हालांकि, इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और सीफर्ट ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े. फिलिप्स 25 गेंदों में 42 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए.

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव बने T20I के असली किंग! कोहली के ‘विराट’ रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रच डाला इतिहास

वहीं, सीफर्ट ने 42 गेंदों में 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली. सीफर्ट के पवेलियन लौटने के बाद मार्क चैपमेन ने 17 गेंदों में 28 रन जड़, तो डेरिल मिचेल ने 14 गेंदों में 25 रन ठोकते हुए टीम को टूर्नामेंट की पहली जीत दिलाई. वहीं, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 8 गेंदों में नाबाद 17 रन जड़े.

First published on: Feb 08, 2026 05:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.