---विज्ञापन---

क्रिकेट

SCO vs NEP: दीपेंद्र सिंह इज किंग, जीत के साथ खत्म हुआ नेपाल का सफर, स्कॉटलैंड भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

SCO vs NEP ICC T20 World Cup 2026: नेपाल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की और टर्नामेंट का यादगार अंत किया. स्कॉटलैंड को भी हार के साथ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा. दीपेंद्र सिंह आइरे ने अंडर प्रेशर खेलते हुए कमाल कर दिया.

Author Edited By : Shariqul Hoda
Updated: Feb 17, 2026 23:49

Nepal Beat Scotland: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 17 फरवरी की शाम को नेपाल ने अपने आखिरी मैच में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से मात दी. इस जीत में दीपेंद्र सिंह ऐरी हीरो बने. इस तरह दोनों टीमों का सफर टी20 वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो गया. मौजूदा टूर्नामेंट में लगातर 3 हार के बाद भारत के पड़ोसी देश को पहली जीत नसीब हुई.

नेपाल की ऐतिहासिक जीत

171 रन का पीछा करते हुए नेपाल की टीम काफी कॉन्फिडेंट नजर आई, कुशल भुर्तेल (43) और आसिफ शेख ने (33) ने अच्छी शुरुआत दी. हालांकि तीसरे नंबर उतरे कप्तान रोहित पौडेल महज 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद दीपेंद्र सिंह ऐरी ने ताबड़तोंड़ रन बनाना शुरू किया, उन्होंने महज 23 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेली और नेपाल को 20वें ओवर में जीत दिला दी, उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े. उनके साथ आखिर तक मौजूद गुलशन झा ने भी 17 गेंदों में 24 रन बनाकर मैच को अपने फेवर में लगा दिया. दीपेंद्र को इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब दिया गया.

स्कॉटलैंड की पारी

स्कॉटलैंड ने टॉस हारकर पहले बैटिंग शुरू की, ओपनर जॉर्ज मुंसे और माइकल जोंस ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़कर मजबूत शुरुआत दी, हालांकि मुंसे सिर्फ 27 रन ही बना पाए, लेकिन जोंस ने 45 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शानदार 71 रन बनाए. लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे रन की रफ्तार धीमी हो गई, लेकिन टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बना लिए. बॉलिंग की बात करें तो नेपाल की तरफ से सोमपाल कामी ने 3 और संदीप लामिछाने ने 2 विकेट का झटके.

नेपाल के लिए खास रहा इंडिया का सफर

नेपाल के क्रिकेट फैंस को ये जीत हमेशा याद रहेगी. उनके लिए इंडिया का सफर काफी लर्निंग भरा रहा है. इस एसोसिएट नेशन ने कुछ दिनों पहले एक मैच में इंग्लैंड टीम की सांसें रोक दी थी, हालांकि अंग्रेजों ने मुकाबला जीत लिया था, लेकिन नेपाल की जमकर तारीफ हुई. हालांकि ‘रोहित पौडेल की सेना’ इटली से हार गई थी, लेकिन स्कॉटलैंड के खिलाफ इस विक्ट्री ने उन्हें टूर्नामेंट से खुशी-खुशी विदा किया है.

First published on: Feb 17, 2026 10:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.