---विज्ञापन---

16 चौके-12 छक्के… 64 गेंदों में ठोक डाले 173 रन, नमन धीर बने सबसे बड़ा T20 स्कोर बनाने वाले भारतीय

Naman Dhir: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में नमन धीर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों पर 173 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसी पारी के साथ वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

नमन धीर का रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन

नमन धीर ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में 64 गेंदों पर 173 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 12 छक्के शामिल थे।

उन्होंने 270.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिससे अमृतसर सूरमा ने 20 ओवर में 279 रन बनाए।

यह पारी टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

टी20 रिकॉर्ड की तुलना

नमन धीर क्रिस गेल के टी20 में 175 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 3 रन से चूक गए, जो उन्होंने आईपीएल 2013 में बनाया था।

नमन धीर ने ठोक डाले 64 गेंदों पर 173 रन (PIC Credit - ANI)
---विज्ञापन---

Naman Dhir: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले बल्लेबाज नमन धीर ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में बल्ले से जमकर गदर काटा. 8 सितंबर को अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में नमन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तूफानी शतक जड़ दिया. नमन ने विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और 64 गेंदों पर 173 रनों की धुआंधार पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 16 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 270.31 का रहा. उनकी इस पारी की बदौलत अमृतसर की टीम ने 20 ओवर में 279 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

इस पारी के साथ नमन अब टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल समेत सबको पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, वह क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 3 रन से चूक गए. अगर वह 3 रन और बना लेते तो वह टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन जाते. फिलहाल गेल के नाम टी20 में सबसे बड़ा स्कोर खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- जो रूट ने पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन को लेकर तोड़ चुप्पी, तीसरे टेस्ट मैच से पहले दिया बयान

First published on: Sep 08, 2026 08:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola