Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले एमएस धोनी की बढ़ी टेंशन! सरकार से मिला नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

MS Dhoni: IPL 2026 की शुरुआत में अब लगभग एक महीना रह गया है. CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर सभी की नजर है. हर कोई उन्हें इस सीजन में धमाल मचाते हुए देखना चाहता है. इसके पहले धोनी की टेंशन बढ़ गई है. सरकार की ओर से उन्हें एक आवासी प्लॉट को लेकर नोटिस मिला है. धोनी को जल्द से जल्द इसका जवाब देना होगा. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 28, 2026 12:49
MS Dhoni IPL 2026
एमएस धोनी को मिला नोटिस

MS Dhoni: पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को फैंस IPL 2026 में धमाल मचाते हुए देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं. इसके पहले धोनी की टेंशन बढ़ चुकी है. दरअसल, धोनी को झारखण्ड सरकार हाउसिंग बोर्ड की ओर से नोटिस मिला है. उन्हें अगले 15 दिन के अंदर जवाब देना होगा. एमएस धोनी के नाम रांची में एक आवासी मकान है, जिसका उपयोग व्यवसाय के लिए किया जा रहा है. धोनी से इसी वजह से जवाब मांगा जा रहा है.

एमएस धोनी को बड़ा झटका!

झारखण्ड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को एक नोटिस भेजा है. इसमें बताया गया है कि रांची में धोनी को जो आवासी प्लॉट मिला है, उसका उपयोग व्यवसायिक काम के लिए उपयोग किया जा रहा है. नोटिस में बताया गया है कि धोनी के प्लॉट पर पैथोलॉजी लैब चल रही है. सरकार के अनुसार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

हाउसिंग बोर्ड ने एमएस धोनी से जवाब मांगा है, ताकि वो अपनी बात सामने रख पाएं. अगर धोनी जवाब देने में असफल रहते हैं, तो फिर प्लॉट का एग्रीमेंट कैंसिल कर दिया जाएगा. धोनी को यह प्लॉट 2006 में मिला था. विवाद तब शुरू हुआ, जब पता चला कि उनके इस प्लॉट पर न्यूबर्ग सुपराटेक नाम की लैब चल रही थी. अब धोनी के जवाब का इंतजार हाउसिंग बोर्ड और सरकार को है.

ये भी पढ़ें:- इस दिन से शुरू होगा IPL 2026 का रोमांच! जानें कब तक जारी होगा फुल शेड्यूल, सामने आया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

IPL 2026 के लिए एमएस धोनी ने शुरू की तैयारी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए एमएस धोनी ने तैयारी शुरू कर दी है. कुछ दिनों पहले एक वीडियो सामने आई है, जिसमें धोनी अभ्यास कर रहे थे. पिछले कुछ सालों में धोनी ने आईपीएल में अपना रोल पूरी तरह बदल दिया है और अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी के लिए आते हैं. बताया जा रहा है कि मार्च 2026 के अंत से आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी. धोनी का यह आखिरी IPL सीजन भी साबित हो सकता है. ऐसे में फैंस की नजर उनपर टिकी रहेंगी.

ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: आकिब नबी ने फाइनल में किया बड़ा धमाका, 5 विकेट लेकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

First published on: Feb 28, 2026 12:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.