jacket (10)

Ranji Trophy: आकिब नबी ने फाइनल में किया बड़ा धमाका, 5 विकेट लेकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

Ranji Trophy: जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने एक बार फिर से घातक गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को पस्त कर दिया है. नॉकआउट मैचों में उनका ये प्रदर्शन तारीफ के काबिल है. इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया में एंट्री की दावेदारी भी पेश कर दी है.

Ranji Trophy: भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा है. कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के बीच खेले जा रहे मैच में आकिब नबी की घातक गेंदबाजी के दम पर जम्मू कश्मीर की टीम ने 477 रनों की बढ़त बना ली है. इस मैच में एक बार फिर से तेज गेंदबाज आकिब नबी की गेंदबाजी का कहर देखने को मिला. कर्नाटक की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट हासिल किए. 23 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 54 रन खर्च किए और 5 विकेट अपने नाम किए. इसमें केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जैसे बल्लेबाजों का नाम भी शामिल है. 

विज्ञापन

सिर्फ फाइनल ही नहीं वो पूरे टूर्नामेंट शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं. उन्होंने इस सीजन रणजी में 60 विकेट हासिल कर लिए हैं. इसी के साथ उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के मैच में भी 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे. इस दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम इंडिया में एंट्री के लिए भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है. 

विज्ञापन

पूरी डिटेल के लिए वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ