Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले 14.2 करोड़ के नए खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया ऐसा गदर, कि धोनी भी रह गए दंग! VIDEO वायरल

MS Dhoni Praises Prashant Veer Batting: IPL 2026 की शुरुआत में अब कुछ दिन बाकी हैं. इसके पहले सभी टीमें अभ्यास कर रही हैं. हाल ही में प्रैक्टिस सेशन की एक वीडियो सामने आई, जहां ऑक्शन में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए युवा खिलाड़ी की बल्लेबाजी देख एमएस धोनी भी दंग रह गए.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 22, 2026 11:58
MS Dhoni Praises Prashant Veer Batting
धोनी रह गए दंग!

MS Dhoni: IPL 2026 की शुरुआत में अब एक हफ्ते से भी कम समय बाकी है. चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन पिछले साल कुछ खास नहीं रहा था. इसी वजह से उन्होंने IPL 2026 ऑक्शन में जमकर पैसा खर्च किया. उन्होंने 14.2 करोड़ रुपये में अमेठी, उत्तर प्रदेश के ऑलराउंडर प्रशांत वीर को टीम में शामिल किया. प्रशांत के पास IPL का अनुभव नहीं है और वो घरेलू क्रिकेट में भी उतने मैच नहीं खेले हैं. इसके बावजूद CSK ने उनपर दांव खेला. अब एमएस धोनी को भी इसके पीछे का कारण समझ आ रहा है. वो नेट्स में प्रशांत वीर की बल्लेबाजी देखकर दंग रह गए और तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए.

प्रशांत वीर की बल्लेबाजी ने धोनी को किया हैरान!

एमएस धोनी ज्यादा नहीं बोलते हैं और प्लेयर्स की सभी के सामने तारीफ भी नहीं करते. इसी वजह से जब भी धोनी किसी की तारीफ करते हैं, तो ये सभी को हैरान कर देता है. IPL 2026 से पहले CSK के सभी खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं. 14 करोड़ रुपये में खरीदे गए प्रशांत वीर भी नेट प्रैक्टिस में बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए नजर आए. एमएस धोनी बाहर खड़े होकर वीर की बल्लेबाजी देख रहे थे.

---विज्ञापन---

प्रशांत वीर के शॉट्स देखकर एमएस धोनी तारीफ करने से रुक नहीं पाए और तुरंत बोल दिया, ‘शॉट!’ प्रशांत ने अलग-अलग तरह के शॉट लगाए और उन सभी से धोनी प्रभावित नजर आए. प्रशांत वीर जैसे युवा खिलाड़ी को धोनी की तारीफ से जरूर काफी आत्मविश्वास मिला होगा.

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले कप्तान से भिड़ा SRH का स्पिनर! प्रैक्टिस मैच में विकेट झटकने के बाद हुआ बेकाबू, VIDEO वायरल

CSK का IPL 2026 में पहला मैच किसके खिलाफ है?

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले साल के मुकाबले संतुलित और मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में CSK के फैंस एक अच्छे सीजन की उम्मीद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा ने फूंका जीत का बिगुल, मुंबई इंडियंस को छठी बार बनाएंगे चैंपियन!

First published on: Mar 22, 2026 11:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.