---विज्ञापन---

क्रिकेट

पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर का अभिषेक शर्मा पर ‘खोटा’ निशाना! T20 WC में टीम इंडिया के फ्यूचर पर बड़ा बयान

Mohammad Amir Jibe on Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 अच्छा नहीं रहा है. तीन मैचों में वो तीन बार 0 पर आउट हुए हैं. कुछ समय पहले मोहम्मद आमिर ने अभिषेक के खराब प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उनपर निशाना साधा था. अब भारत और साउथ अफ्रीका के सुपर 8 मैच से पहले भी मोहम्मद आमिर ने अभिषेक पर खोटा निशाना साधा है.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 22, 2026 11:54
Mohammad Amir Jibe on Abhishek Sharma
आमिर ने फिर अभिषेक पर साधा निशाना

Mohammad Amir Jibe on Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला अब तक खामोश रहा है. भारतीय फैंस इसके बावजूद अभिषेक पर भरोसा जता रहे हैं, क्योंकि वो बेहद खतरनाक खिलाड़ी हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा को एक बार फिर मोहम्मद आमिर ने निशाना बनाया है. पूर्व पाक तेज गेंदबाज ने पहले भी अभिषेक की आलोचना की थी. अब फेम पाने के लिए एक बार फिर वो अभिषेक पर ‘खोटा’ निशाना साध रहे हैं. आमिर ने टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फ्यूचर पर भी बड़ा बयान दिया.

मोहम्मद आमिर ने फिर उगला जहर

कुछ दिनों पहले मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को ‘स्लॉगर’ कहा था. उन्होंने कहा था कि अभिषेक के पास तकनीक नहीं है और वो संभलकर बल्लेबाजी नहीं कर सकते. अब उन्होंने ‘हारना मना है’ नाम के एक शो पर फिर से शर्मा को निशाना बनाया है. आमिर ने कहा, ‘जब अभिषेक शर्मा की बात आती है, तो मैंने कहा था कि उनके पास डिफेंसिव गेम नहीं है. अगर कोई खिलाड़ी गेंद को रोक नहीं सकता, तो आप उसे क्या बोलेंगे? अगर वो गेंद की लाइन में आकर उसे डिफेंड नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें क्या बोलूंगा?’

---विज्ञापन---

टीम इंडिया के फ्यूचर पर क्या कहा?

पूर्व पाक तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कुछ दिनों पहले कहा था कि टीम इंडिया सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाएगी. उन्होंने इस बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि साउथ अफ्रीका, भारत को हरा देगी. उन्होंने कहा, ‘देखिए भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट किस तरह से खेल रहे हैं. मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीका बेहतर है. मैं सिर्फ उस तरह से बात कर रहा हूं. मैं सिर्फ अपनी राय सामने रखता हूं.’

ये भी पढ़ें:- ‘फर्क नहीं पड़ता’, 3 डक के बाद भी नहीं बदलेगा अभिषेक शर्मा का ताबड़तोड़ अंदाज, आलोचकों को दिया करारा जवाब!

---विज्ञापन---

अभिषेक शर्मा नहीं बदलेंगे खेलने का अंदाज

अभिषेक शर्मा भले ही पिछले तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं लेकिन वो अपने खेलने का तरीका नहीं बदलेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले से पहले अभिषेक के इंटरव्यू की एक क्लिप सामने आई, जहां उन्होंने साफ कर दिया कि वो इसी तरह से खेलेंगे. उन्हें नतीजों से फर्क नहीं पड़ता. वो अपने ताबड़तोड़ अंदाज को बदलने के मूड में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें:- T20 WC: जसप्रीत बुमराह नहीं, टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने उड़ाई SA की नींद, डी कॉक के बयान ने चौंकाया!

First published on: Feb 22, 2026 11:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.