'फर्क नहीं पड़ता', 3 डक के बाद भी नहीं बदलेगा अभिषेक शर्मा का ताबड़तोड़ अंदाज, आलोचकों को दिया करारा जवाब!

Abhishek Sharma Message: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला है. अपने तीनों मैचों में वो डक पर आउट हुए हैं. अभिषेक की कई लोग आलोचना कर रहे हैं। अब उन सभी को शर्मा ने करारा जवाब दे दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच से पहले अभिषेक के इंटरव्यू की एक वीडियो सामने आई है.

Abhishek Sharma Message

अभिषेक शर्मा का आलोचकों को जवाब!

Abhishek Sharma Message: अभिषेक शर्मा के लिए पिछले तीन मैच किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक उनका खाता नहीं खुला है. USA, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वो शून्य पर आउट हो गए. अभिषेक से टी20 वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें थीं लेकिन अब तक वो प्रभावित नहीं कर पाए हैं और कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में सभी की नजर उन पर है. इससे पहले अभिषेक का एक इंटरव्यू सामने आया है. इसमें उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया.

विज्ञापन

‘मैंने चिंता छोड़ दी है’

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा के इंटरव्यू की एक क्लिप सामने आई है. उन्होंने बताया कि वो सफल हों या नहीं, अपना खेलने का तरीका नहीं बदलेंगे. उन्होंने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेता हूं. मैंने दो साल पहले ही चिंता करना छोड़ दिया था, क्योंकि मुझे ये समझ आ गया कि चीजें मेरे हाथ में हैं. अभ्यास और ट्रेनिंग पर ही मेरा कंट्रोल है और मैं इस पर ही फोकस करता हूं. मैं इसका आनंद लेता हूं. इसी वजह से मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है.’

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने आगे कहा, ‘बल्लेबाजों के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं. कभी-कभी रन बनते हैं, कभी नहीं. मैंने फैसला किया है कि मैं अपने तरीके से ही खेलूंगा. मुझे सफलता मिले या नहीं, लेकिन मैं अपना तरीका और सोच नहीं बदलूंगा.’

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने दिखाया भरोसा

अभिषेक शर्मा के लगातार तीन डक के बाद कई लोग संजू सैमसन की टीम में वापसी के बारे में सोच रहे थे. संजू ने नेट्स में काफी पसीना बहाया था. संकेत मिलने लगे थे कि संजू की प्लेइंग 11 में वापसी होगी. हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक पर पूरा भरोसा दिखाया है. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक की फॉर्म के बारे में जो लोग चिंता कर रहे हैं, मुझे उनकी चिंता है. आप सभी को पता है कि जब वो बड़े शॉट खेलते हैं, तो क्या होता है. पिछले एक साल में उन्होंने हमें काफी मौकों पर बचाया है, अब हमारी बारी है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ