LSG vs GT: 'मुझे नहीं पता ये कैसे हुआ...', हार के बाद केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी पर दिया बड़ा बयान
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 LSG vs GT KL Rahul
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 LSG vs GT KL Rahul
नई दिल्ली: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। एक ऐसा ही नजारा शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ में खेले गए मैच में देखने को मिला। 136 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG की टीम मजबूत स्थिति में थी, केएल राहुल अर्धशतक जमाकर क्रीज पर जमे थे, लेकिन आखिरी दो ओवरों में बाजी ऐसी पलटी कि सब देखते ही रह गए। मोहित शर्मा के आखिरी ओवर में न केवल केएल राहुल आउट हुए बल्कि एक के बाद एक 4 विकेट गिरते चले और आखिरकार टाइटंस ने 7 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली।
इस हार के बाद कप्तान केएल राहुल ने हैरान रह गए। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ, लेकिन ऐसा ही हुआ है। मैं नहीं कह सकता कि कहां गलती हुई, लेकिन हमने आज दो अंक गंवाए। यह क्रिकेट है। मुझे लगता है कि हमने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया। 135 का मतलब 10 रन औसत से कम थे, लेकिन गेंदबाजी असाधारण थी। हमने बल्ले से अच्छी शुरुआत की, लेकिन ऐसी चीजें होती हैं, हमें इसे दुर्भाग्य से स्वीकार करना होगा। अभी भी हमें एक लंबा रास्ता तय करना है। 7 मैचों में 8 अंक हैं, लेकिन हम आज परिणाम के गलत पक्ष में थे।
A monumental turnaround 🤯🤯@gujarat_titans clinch a narrow 7-run victory to get back to winning ways 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/TtAH2CiXVI#TATAIPL | #LSGvGT pic.twitter.com/1H6bd2yVdT
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2023
केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी पर कहा- हम खेल में काफी आगे थे और मैं गहरी बल्लेबाजी करने की कोशिश नहीं कर रहा था। मैं गेंदबाजों का सामना कर अपने शॉट्स खेलना चाहता था, लेकिन 2-3 ओवर की अवधि में नूर और जयंत ने अच्छी गेंदबाजी की। हमें शायद हाथ में विकेट लेकर कुछ और मौके लेने चाहिए थे। फिर भी उन्होंने शालीनता से गेंदबाजी की, लेकिन मुझे लगता है कि हम कुछ बाउंड्री के मौके चूक गए, आखिरी 3-4 ओवरों में दबाव हम पर आ गया, हमने तब तक अच्छा खेला, लेकिन फिर उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। केएल ने इस मैच में 61 गेंदों में 8 चौके जड़कर कुल 68 रन बनाए। काइल मेयर्स 24, क्रुणाल पांड्या 23, निकोलस पूरन 1, आयुष बडोनी 8 और मार्कस स्टोइनिस 0 पर पवेलियन लौटे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: