5 ओवर का मैच खत्म होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक विकेट खोकर 37 रन बना लिए है. मिचेल मार्श 19 और एडेन मार्करम 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं,
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Live Cricket Score and Updates: लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला हो रहा है. ये दोनों टीमों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मैच है, जाहिर सी बात है कि ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की सेना जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी.
Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals 2026: Head to Head
इन दोनों टीमों के बीच हुए 7 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स 4-3 से आगे है, और हाल का ट्रेंड तकरीबन पूरी तरह से एकतरफा रहा है. LSG ने 2022 और 2023 में इस राइवलरी के पहले 3 मुकाबले जीते थे. उसके बाद से वो DC से लगातार चार मुकाबले हार चुके हैं, जिसमें पिछले सीजन के दोनों मैच भी शामिल हैं; सबसे हाल का मुकाबला 8 विकेट से हार का था.
LSG vs DC IPL 2026: Weather and Pitch Report
लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच को एक बैलेंस्ड सरफेस माना जाता है. ये पिच आम तौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, और पहली पारी का एवरेज स्कोर मिड रेंज का होता है, जो तकरीबन 150 रन है. बल्लेबाजों को यहां स्ट्रोक खेलना चैलेंजिंग लगता है. हालांकि हाल के दिनों में ये पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी रही है. इसके अलावा ये बाउंस और पेस भी देती है, जिससे ये बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए समान रूप से संतुलित हो जाती है. जहां तक मौसम की बात है, तो लखनऊ में आसमान साफ रहने की उम्मीद है.
LSG vs Delhi Capitals IPL 2026: Probable Playing 11
लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग 11: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिच नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी
बेंच: जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, एमपी ब्रीत्ज़के, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, शाहबाज़ अहमद, डब्लू हसरंगा, आकाश सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, अवेश खान, दिग्वेश राठी, मयंक यादव.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
बेंच: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, समीर रिज़वी, पृथ्वी शॉ, बेन डकेट, अजय मंडल, साहिल पारख, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी
लखनऊ का पहला विकेट ऋषभ पंत के तौर पर गिरा, जब वो तीसरे ओवर में महज 7 रन बनाकर रन आउट हो गए.
Match 5. WICKET! 2.6: Rishabh Pant 7(9) Run Out Mukesh Kumar, Lucknow Super Giants 19/1 https://t.co/lfP7dRNKfg #tataipl | #lsgvdc
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ की टीम ने अच्छी शुरुआत की है. टीम ने शुरुआती दो ओवर में बिना किसी नुकसान 16 रन बना लिए हैं. फिलहाल मिचेल मार्श 10 रन और ऋषभ पंत 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श और कप्तान ऋभष पंत पारी की शुरुआत करने आए हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पहला ओवर फेंकने आए हैं.
राजस्थान के रहने वाले मुकुल चौधरी ने आज आईपीएल 2026 में डेब्यू कर रहे हैं, इस तरह उन्होंने अपने पिता का सपना पूरा कर दिया.
Sapne poore karne ka waqt aa gaya hai, Mukul ❤️💙 pic.twitter.com/417a9Ry4cH
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 1, 2026
नीतीश राणा, डेविड मिलर, पथुम निसांका और लुंगी एनगिडी ऐसे 4 खिलाड़ी हैं जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से पहली बार आईपीएल मैच खेलने का मौका मिला.
Toss won and we’re bowling first! 🏏Rana, Miller, Pathum and Ngidi make their DC debut 💙❤️— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 1, 2026
क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त कामयाबी के बाद आकिब नबी लखनऊ के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिलेगा, लेकिन 1 अप्रैल को ऐसा हो न सका. नबी को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
बेंच: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, समीर रिज़वी, पृथ्वी शॉ, बेन डकेट, अजय मंडल, साहिल पारख, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, मिचेल स्टार्क, दुश्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी.
लखनऊ सुपर जाइंट्स प्लेइंग की 11: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिच नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी
बेंच: जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, एमपी ब्रीत्ज़के, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, शाहबाज़ अहमद, डब्लू हसरंगा, आकाश सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, अवेश खान, दिग्वेश राठी, मयंक यादव.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर, लखनऊ सुपरजायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.
ऋषभ पंत और लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था. हालांकि पंत ने आखिर में एक शतक लगाकर अपने रुतबे की लाज बचाई थी, लेकिन फिर भी उनके लिए 2025 का सीजन फ्लॉप माना जाएगा. ऐसे में एलएसजी के कप्तान को उम्मीद होगी को वो 19वें एडिशन में कमबैक करेंगे.
Our strength. Our biggest support. ❤️💙Dr. Sanjiv Goenka was at the team training ahead of our season opener at Ekana! pic.twitter.com/dmZeYbD5av
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 1, 2026
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे पहले बार लखनऊ सुपरजायंट्स टीम में शामिल हुए हैं, ऐसे में देखना होगा कि क्या वो इस टीम के लिए आज पहला मैच खेलेंगे या नहीं.
दिल्ली पिछले 4 मुकाबले में लखनऊ को धूल चटाई है, ऐसे में अक्षर पटेल इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहेंगे, दूसरी तरफ ऋषभ पंत की आर्मी की कोशिश होगी वो उन बुरे ख्वाब को भूलकर नई शुरुआत करें.










