---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

शाहरुख खान ने मजबूरी में खरीदी KKR टीम, IPL को लेकर ललित मोदी ने खुलासा करते हुए बताई सच्चाई!

Shahrukh Khan: कोलकाता नाइट राइडर्स IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है. इस टीम के मालिक शाहरुख खान हैं, जिन्होंने जूही चावला और बिजनेसमैन जय मेहता के साथ मिलकर KKR टीम खरीदी थी. अब एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने बताया कि शाहरुख खान को मजबूरी में KKR खरीदनी पड़ी, वो दूसरी टीम खरीदना चाहते थे.

---विज्ञापन---

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने अन्य निवेशकों के साथ मिलकर 2008 में KKR टीम खरीदी थी. कोलकाता नाइट राइडर्स की ब्रांड वैल्यू इसके बाद काफी बढ़ी है. कोलकाता के फैंस से न सिर्फ KKR, बल्कि शाहरुख खान को भी खूब प्यार मिलता है. हालांकि, कोलकाता की टीम शाहरुख खान की पहली पसंद नहीं थी. पिछले साल ललित मोदी का एक पॉडकास्ट आया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि शाहरुख कोलकाता नहीं, बल्कि कोई और शहर की टीम खरीदना चाहते थे. इसी का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

शाहरुख खान ने मजबूरी में खरीदी KKR टीम

ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट पर शाहरुख खान के IPL टीम खरीदने के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि SRK मुंबई की टीमें खरीदना चाहते थे लेकिन उन्हें कोलकाता शहर की टीम मिल पाई. उन्होंने कहा, ‘शाहरुख खान का टीमों की बोली में अहम योगदान था. उन्होंने एक टीम के लिए बिड लगाई. हर एक व्यक्ति सभी टीमों के लिए बिड कर सकता था. शाहरुख खान मुख्य रूप से अहमदाबाद और मुंबई की टीम खरीदना चाहते थे. उन्होंने हर शहर के लिए अलग कीमत लगाई थी.’

---विज्ञापन---

ललित मोदी ने आगे कहा, ‘शाहरुख की पहली पसंद मुंबई थी लेकिन उन्हें कोलकाता मिल गई. उन्होंने 85-87 मिलियन डॉलर्स की बोली लगाई थी. ज्यादातर टीमों की बोली 100 मिलियन से ऊपर थी. अन्य लोगों के बोली लगाने में उनका बड़ा किरदार था. शाहरुख खान के कारण बच्चे और महिलाऐं भी IPL की ओर आकर्षित हुए.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: प्लेऑफ में जाने के लिए किस टीम को चाहिए कितनी जीत? पॉइंट्स टेबल से जानिए पूरा समीकरण

---विज्ञापन---

IPL की सबसे सफल टीमों में से एक है KKR

Kolkata Knight Riders
Image Credit: BCCI

शाहरुख खान ने जूही चावला और बिजनेसमैन जय मेहता के साथ मिलकर कोलकाता फ्रेंचाइजी खरीदी थी. उन्होंने अपनी टीम का नाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) रखा. कोलकाता नाइट राइडर्स IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है. अब तक KKR ने तीन बार IPL के खिताब पर कब्जा किया है. उन्होंने 2012, 2014 और 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती है. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गौतम गंभीर, सौरव गांगुली, क्रिस गेल, सुनील नरेन, रिकी पोंटिंग और ब्रेंडन मैक्कुलम जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेल चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: CSK फैंस के लिए खुशखबरी, इस मैच में वापसी करेंगे एमएस धोनी! सामने आया बहुत बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---
First published on: May 12, 2026 04:47 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola