नमन धीर ने 173 रनों की पारी खेल मचाया धमाल, टूटते-टूटते बचा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

शेरे ए पंजाब टी-20 लीग में नमनधीर ने शानदार प्रदर्शन किया और 173 रनों की तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया है. वह क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 3 रन दूर रह गए. नमन धीर ने इस मैच में चौके और छक्कों की बारिश कर महफिल लूटी.

नमन धीर ने बनाए 173 रन/ Image Source/ Screengrab/ Sony

नमन धीर ने बनाए 173 रन/ Image Source/ Screengrab/ Sony

Naman Dhir: शेरे ए पंजाब टी-20 लीग 2026 में आए दिन बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है. इस लीग में बल्लेबाज दिल खोलकर रन बना रहे हैं और रनों की बारिश हो रही है. 8 सितंबर को अमृतसर सूरमा और मोहाली किंग्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में मोहाली ने शानदार प्रदर्शन किया और कप्तान नमन धीर ने शानदार शतकीय पारी खेली. नमन धीर ने 64 गेंदों में 173 रन बनाए. उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए धागा खोल दिया. नमन धीर क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 3 रन पीछे रह गए.

विज्ञापन

नमन धीर ने मचाया धमाल

नमन धीर ने 64 गेंदों में 173 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 16 चौके और 12 छक्के अपने नाम किए. नमन धीर ने इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया है. वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से भी खेलते हैं लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. नमन धीर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 3 रन पीछे रह गए.

विज्ञापन

नमन धीर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 3 रन पीछे रह गए. आईपीएल 2013 में क्रिस गेल ने टी-20 के एक मैच में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली थी. उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे. आरसीबी की ओर से खेलते हुए गेल ने ये कमाल किया था. इस मैच में आरसीबी ने 20 ओवर में 263/5 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पुणे 133 रन ही बना पाई थी. आरसीबी ने ये मुकाबला 130 रनों से जीता था.

अमृतसर ने बनाए 279 रन

मोहाली किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अमृतसर ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए हैं. नमन धीर के अलावा जश्नप्रीत सिंह ने 25 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अभय चौधरी ने 10 गेंदों में 20 रन बनाए.

विज्ञापन

इन 5 बल्लेबाजों ने मचाया कहर

शेरे ए पंजाब टी-20 लीग में अब तक सबसे ज्यादा रन प्रभसिमरन सिंह ने बनाए हैं. उन्होंने 6 मैच में 111.25 की औसत के साथ 445 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर अनमोलप्रीत सिंह हैं, जिन्होंने 6 मैच में 353 रन बनाए हैं. वहीं, रमनदीप सिंह ने 6 मैच में 342 रन बनाए हैं. वहीं, चौथे नंबर पर उदय सहारन है. उन्होंने भी 4 मैच में 95.33 की औसत के साथ 286 रन बनाए हैं. इसके अलावा अब नमन धीर 5 मैच में 257 रन बनाकर पांचवें स्थान पर आ गए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ