ICC T20I रैंकिंग में दीप्ति शर्मा का बड़ा धमाका, श्री चरणी नंबर-1 पर कायम, स्मृति मंधाना भी अपने स्थान पर बरकरार

ICC Women’s T20I Rankings: आईसीसी ने मंगलवार को नई महिला टी20I रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा महिला टी20I गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा को जबरदस्त फायदा हुआ है. वहीं, श्री चरण ने नंबर-1 पर अपनी बादशाहत कायम रखी है. बल्लेबाजों में स्मृति मंधाना भी अपने स्थान पर बरकरार है.

Smriti Mandhana-Deepti Sharma

ICC टी20I रैंकिंग में दीप्ति शर्मा ने लगाई दो पायदान की छलांग (PIC Credit -X)

ICC Women’s T20I Rankings: दुबई में खेली जा रही महिला एशिया कप 2026 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को नई टी20I रैंकिंग जारी कर दी है. ताजा महिला टी20I गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय स्टार स्पिनर श्री चरणी ने नंबर-1 पर अपना कब्जा कायम रखा है. वहीं, टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दो पायदान की छलांग लगाई है. उन्हें एशिया कप में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. वहीं, महिला टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय स्टार ओपनर स्मृति मंधाना अपने स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा ने लगाई दो पायदान की छलांग

एशिया कप 2026 में दीप्ति शर्मा शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और वह अब तक खेले तीन मुकाबलों में 8 विकेट चटका चुकी हैं. इस शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें ICC महिला टी20I रैंकिंग में मिला है. दीप्ति दो स्थान की छलांग लगाते हुए छठे नंबर पर पहुंच गई है. उनके खाते में 709 रेटिंग अंक हैं. दीप्ति पिछले साल दिसंबर में नंबर-1 टी20I गेंदबाज थीं, लेकिन फिर स्पिनर श्री चरणी ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

विज्ञापन

फिलहाल ताजा रैंकिंग में श्री 779 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है. उनके बाद इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टान दूसरे, चार्ली डीन तीसरे, लॉरेन बेल चौथे और साउथ अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा 5वें स्थान पर मौजूद हैं.

पाकिस्तानी स्पिनर नशरा संधू को हुआ नुकसान

इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वह छठे से 7वें नंबर पर खिसक गई हैं. वहीं, पाकिस्तान की स्पिनर नशरा संधू को हांगकांग के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बावजूद ताजा टी20I रैंकिंग में नुकसान हुआ है. नशरा ने हांगकांग के खिलाफ सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे. लेकिन ताजा रैंकिंग में वह एक स्थान नीचे फिसल कर 8वें स्थान पर पहुंच गई हैं. इसके अलावा, पाकिस्तान की सादिया इकबाल एक स्थान फिसलकर 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं और उनपर टॉप-10 से बाहर होने का खतरा मंडरा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: कब और किस चैनल पर देख पाएंगे भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज? हो गया कन्फर्म

स्मृति मंधाना भी अपने स्थान पर बरकरार

महिला बल्लेबाजों की ICC T20I रैंकिंग की बात करें तो भारत की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का जलवा बरकरार है. मंधाना 743 रेटिंग अंकों के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई हैं. उनके अलावा, टॉप-5 में कोई भी भारतीय बल्लेबाज मौजूद नहीं हैं. फिलहाल महिला T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ बल्लेबाज बेथ मूनी नंबर-1 पर काबिज है. उनके खाते में 785 रेटिंग अंक हैं.

टॉप-10 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं. मंधाना के अलावा, शेफाली वर्मा 7वें और कप्तान हरमनप्रीत कौर 10वें स्थान पर मौजूद हैं. बता दें कि, महिला एशिया कप 2026 में मंधाना का बल्ला जमकर बोल रहा है. हाल ही में उन्होंने हांगकांग के खिलाफ शतक जड़ा था और 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. इसी के साथ उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ