Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता ने जीता टॉस, हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Live Score: अजिंक्य रहाणे की कोलकाता नाइटराइडर्स और ईशान किशन की सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. अब वो लम्हा आ चुका है, देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी मारेगी.

Author
Edited By : Shariqul Hoda Updated: Apr 2, 2026 19:12 IST

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Live Cricket Score and Updates: कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का अपना-अपना पहला मुकाबला गंवाया है. अब दोनों टीमों को इस साल पहली जीत की तलाश है. कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में दोनों की बीच टक्कर होने वाली है. ऐसे में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा ये फिलहाल कहना मुश्किल है.

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad 2026: Head to Head

आईपीएल के 30 मैचों में केकेआर ने एसआरएच पर 20-10 की बढ़त बना रखी है. ये इस टूर्नामेंट के सबसे एकतरफा रिकॉर्ड्स में से एक है. कोलकाता ने हैदराबाद के खिलाफ पिछले 5 में से 4 मैच जीते हैं. 2024 में उनका आमना-सामना 3 बार हुआ—लीग स्टेज में, क्वालिफायर में और फ़ाइनल में. कोलकाता ने ये सभी मैच जीते थे.

---विज्ञापन---

खास तौर पर ईडन गार्डन्स में केकेआर का दबदबा रहा है, जहां उसने 11 में से 8 मैच जीते हैं. सबसे यादगार मुकाबला 2024 का IPL फाइनल रहा, जब KKR ने SRH को सिर्फ 113 रन पर ऑल आउट कर दिया और 10.3 ओवर में ही 8 विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. ये टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे जोरदार फाइनल था. सनराइजर्स ने 2025 में अपना बदला लिया, जब उन्होंने दिल्ली में नाइटराइडर्स के खिलाफ 278/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस मुकाबले में उनका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था.

KKR vs SRH Pitch Report

आईपीएल में ईडन गार्डन्स बल्लेबाजों के लिए जन्नत जैसा रहा है और इस मैदान पर खूब रन बनते हैं. देश के सबसे तेज आउटफील्ड में से एक होने के कारण, पिच आमतौर पर शुरुआत में पेसर्स को कुछ मदद देती है, लेकिन तेज गेंदबाज की जरा सी भी गलती भारी पड़ सकती है. यहां फ्लड लाइट्स की रोशनी में लक्ष्य का पीछा करना हमेशा पसंदीदा विकल्प रहा है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम के पहले गेंदबाजी करने की संभावना है.

---विज्ञापन---

KKR vs SRH Match Weather Forecast

शाम के वक्त तापमान लगभग 31°C रह सकता है और आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन मौसम में नमी हो सकती है. शाम और पूरी रात बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है, इसलिए मुकाबला बिना किसी खलल के पूरा हो सकता है.

KKR vs SRH IPL 2026: Probable Playing 11

केकेआर की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी.

एसआरएच की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन.

19:12 (IST) 2 Apr 2026
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: एसआरएच की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन.

19:10 (IST) 2 Apr 2026
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: केकेआर की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

19:08 (IST) 2 Apr 2026
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: टॉस के बाद ईशान किशन ने क्या कहा?

ईशान किशन ने टॉस हारने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करते. लेकिन पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, हमें गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलना होगा. हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. आपको मैदान पर उतरकर बुनियादी चीज़ें सही तरीके से करनी होंगी. मैं बस एक ही बात कहूँगा - अमल करना; अगर हम बहुत अच्छी स्थिति में न भी हों, तो भी हमें शांत रहना होगा. इस मैच में हम चीज़ों को आसान रखने की कोशिश करेंगे. मुझे अभी पक्का नहीं पता, लेकिन उसे जल्द ही तैयार हो जाना चाहिए; वह बल्ले से भी, खेल में बहुत बड़ा फ़र्क डालता है. हमारी टीम में एक बदलाव है - शिवांग टीम में आया है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे; उसने नेट्स में अच्छी गेंदबाज़ी की है और हम उसे एक मौका दे रहे हैं.'

19:05 (IST) 2 Apr 2026
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता ने क्यों चुनी पहले गेंदबाजी?

रहाणे ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन कई सकारात्मक बातें भी रहीं. आमतौर पर हमें यहां इतनी घास और बारिश देखने को नहीं मिलती, और इसीलिए हमने पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. ओस के बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते, क्योंकि हवा चल रही है. 40 ओवरों तक पिच अच्छी रहनी चाहिए. वह वह सब कुछ कर रहा है जो उसे करना चाहिए. उसे जल्द ही गेंदबाज़ी शुरू कर देनी चाहिए. हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं.'

19:03 (IST) 2 Apr 2026
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: कोलकाता ने जीता टॉस

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.

18:55 (IST) 2 Apr 2026
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: भुवी का 192वां मैच

भुवनेश्वर कुमार अगर प्लेइंग 11 में शामिल होते हैं, तो ये उनका 192वां आईपीएल मैच होगा, और इस तरह वो पीयूष चावला की बराबरी कर लेंगे.

18:14 (IST) 2 Apr 2026
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: क्या कैमरून ग्रीन करेंगे गेंदबाजी?

कैमरून ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की थी, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें इसके लिए फिट घोषित नहीं किया था. अब देखना होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो बॉलिंग करेंगे या नहीं?

17:16 (IST) 2 Apr 2026
KKR vs SRH IPL 2026 LIVE: रहाणे का 200वां मैच

अजिंक्य रहाणे आज आईपीएल का 200वां मुकाबला खेलने वाले हैं. वो इस मुकाम को हासिल करने वाले टूर्नामेंट के इतिहास के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

First published on: Apr 02, 2026 05:09 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.