---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ENG vs PAK: जो रूट ने कर दिया बड़ा कारनामा, जैक्स कैलिस छूट गए पीछे

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है. जो रूट ने पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर दिया. उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा उन्होंने स्टूअर्ट ब्रॉड की बराबरी कर ली है.

---विज्ञापन---

ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से हेडिंग्ले में शुरू हो चुका है. इस मैच में जो रूट ने बड़ा कारनामा कर दिया. प्लेइंग 11 में शामिल होते ही रूट ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को पछाड़ दिया. इसके अलावा रूट ने अपने ही देश के पूर्व तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड की बराबरी कर ली है.

जो रूट ने छोड़ा पीछे

जो रूट अब दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 166 टेस्ट मैच खेले थे. अब जो रूट 167 टेस्ट मैच खेलकर उनसे आगे निकल गए हैं. वहीं, स्टूअर्ट ब्रॉड ने भी 167 टेस्ट मैच खेले हैं.

---विज्ञापन---

अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं. उन्होंने 200 टेस्ट मैच खेले हैं. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं. उन्होंने भी अपने देश के लिए लंबा खेला है. एंडरसन ने 188 टेस्ट मैच में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया. तीसरे नंबर पर स्टीव वॉ हैं. उन्होंने 168 टेस्ट मैच खेले हैं. चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पॉटिंग का नाम आता है, जिन्होंने 168 टेस्ट मैच खेले हैं.

ये भी पढ़ें: क्या मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या?

---विज्ञापन---

सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर रूट

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं. उन्होंने 200 टेस्ट मैच खेलते हुए 53.78 की औसत के साथ 15921 रन बनाए हैं. वहीं, जो रूट ने अब तक 167 टेस्ट मैच में 50.72 की औसत के साथ 14, 151 रन बनाए हैं. वह सचिन से सिर्फ 1770 रन दूर हैं. इस लिहाज से वह सचिन के इस कीर्तिमान को आसानी के साथ पीछे छोड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से पहले दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2026 04:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola