---विज्ञापन---

CJP प्रोटेस्ट पर भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन का बड़ा बयान, छात्रों से कही ये बात, जानिए पूरा मामला

Ishan Kishan on CJP Protest: दिल्ली में नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे CJP प्रोटेस्ट को लेकर अब भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने स्टूडेंट्स और उनके परिवार को खास मैसेज दिया.

---विज्ञापन---

Ishan Kishan on CJP Protest: दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर छात्र धरना कर रहे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी छात्रों का समर्थन कर रही है और पिछले कुछ दिनों से यह मामला गंभीर हो गया है. अलग-अलग मौकों पर पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच झड़प देखने को मिली है. इस प्रोटेस्ट पर कई क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और छात्रों के प्रति सपोर्ट दिखाया है. अब T20I में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज ईशान किशन का भी CJP प्रोटेस्ट पर बड़ा बयान सामने आया है.

CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले ईशान किशन?

ईशान किशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की. उन्होंने CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने वाले छात्रों और उनके परिवार का सपोर्ट किया. इसी बीच उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले का हल निकाला जाएगा. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मुश्किल समय का सामना कर रहे हर छात्र और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा और सभी को न्याय और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले भारतीय कप्तान शुभमन गिल? जानें छात्रों से क्या कहा

शुभमन गिल ने भी दिया था बड़ा बयान

ईशान किशन से पहले भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल की स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर प्रतिक्रिया सामने आई थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारत का एक युवा होने के नाते मेरा यह मानना है कि हमारी पीढ़ी को सीखने, सपने देखने और अपना भविष्य तैयार करने का हर मौका मिलना चाहिए, जिसके बारे में वह सोचते हैं. मैं हर एक युवा का सम्मान करता हूं, जिसने शांति से अपनी आवाज उठाने की कोशिश की. शिक्षा हमारे देश को आगे बढ़ाने के लिए सबसे बड़ी ताकत है. मुझे उम्मीद है कि छात्रों के हित में फैसला लिया जाएगा.’

---विज्ञापन---

जिम्बाब्वे सीरीज में व्यस्त हैं ईशान किशन

ईशान किशन इस समय जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में व्यस्त हैं. पहले T20I में ईशान ने 24 गेंदों में 35 रन की पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े. टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 126 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई.

ये भी पढ़ें:- युवराज सिंह के बाद अब सचिन तेंदुलकर ने CJP प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर जारी किया बड़ा बयान

---विज्ञापन---

First published on: Jul 24, 2026 09:19 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola