हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या खत्म हो गया संजू सैमसन का इंटरनेशनल करियर? BCCI ने इस वजह से किया बाहर

Team India: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जब टीम इंडिया ने जीता, उस समय संजू सैमसन सबसे बड़े सुपरस्टार बन कर उभरे थे. तीनों नॉकआउट मुकाबलों में सैमसन ने मैच विनिंग पारी खेली थी. हालांकि उसके बाद भी अब सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में जगह नहीं मिली है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

Team India: टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए बीसीसीआई ने अब स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. जहां पर सबसे हैरानी की बात ये है कि टीम इंडिया को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले संजू सैमसन को ही टीम से बाहर कर दिया गया है. इसके पीछे का कारण सभी फैंस जानना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर फिलहाल ये सवाल भी उठ रहा कि क्या संजू सैमसन का इंटरनेशनल करियर पूरी तरह से खत्म हो गया है? 

क्या खत्म हो गया संजू सैमसन का इंटरनेशनल करियर? 

जिम्बाब्वे दौरे की टीम के ऐलान के बाद संजू सैमसन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. जहां पर सबसे बड़ा सवाल है कि क्या संजू का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है. जिसका उत्तर है…नहीं. इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया को अभी और 3 मुकाबले खेलने हैं. जहां पर उन्हें 1 या 2 मैचों में खेलने का मौका मिल सकता है. अगर संजू सैमसन ने वहीं पर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया, तो उन्हें कोई भी टीम से बाहर नहीं कर सकता है. इतना ही नहीं संजू सैमसन एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं.

 एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेला जाना है. जहां पर क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाने वाले हैं. हालांकि मेंस टीम इंडिया के मुकाबले  24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच होने हैं. ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट में संजू खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जहां पर अगर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, तो आगे भी उनको मौका मिलेगा. फिलहाल बीसीसीआई ने उनका बैकअप तैयार करने के लिए प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 154.2 KMPH की स्पीड, अब टीम इंडिया में मिला मौका, कौन हैं अशोक शर्मा?

एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन  (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: BCCI ने एक साथ 2 Team India का किया ऐलान, इन 7 बातों ने फैंस को भी किया हैरान 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola