Indian Cricket Team

BCCI ने एक साथ 2 Team India का किया ऐलान, इन 7 बातों ने फैंस को भी किया हैरान 

BCCI: टीम इंडिया मौजूदा समय में बैक टू बैक सीरीज खेल रही है. इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम 3 वनडे मुकाबले भी खेलने वाली है. वहीं उसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ भी 3 टी-20 मैचों की सीरीज होनी है. जिसके लिए ही बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया है.

BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में खराब प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव नजर आ रहा है. इस बीच उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है. वहीं इसके अलावा वनडे टीम में भी बड़ा बदलाव किया गया है. बीसीसीआई ने इन दोनों टीमों के ऐलान के साथ 7 बातें सामने आई है. 

विज्ञापन

टीम के ऐलान के साथ सामने आई 7 बड़ी बातें 

टी-20 टीम के ऐलान की देखें तो संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा गया है. वहीं स्पिनर हर्ष दुबे, यश ठाकुर और अशोक शर्मा को मौका मिला है. इसके अलावा बीसीसीआई ने अब रिंकू सिंह और मयंक यादव की टीम में वापसी कराई है. तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्हें अब टीम इंडिया का मुख्य तेज गेंदबाज बना दिया गया है. हालांकि सबसे हैरानी की बात ये है कि नीतीश कुमार रेड्डी इंजरी के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह शिवम दुबे को अब वनडे टीम में जगह मिली है. दुबे ने टी-20 फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन करके वनडे टीम में जगह बनाई है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ