154.2 KMPH की स्पीड, अब टीम इंडिया में मिला मौका, कौन हैं अशोक शर्मा?

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अशोक शर्मा को भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है. उन्होंने आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद फेंककर कमाल किया था. आइए जानते हैं कौन हैं अशोक शर्मा?

Cricket News - 2026-07-06T222548.585
1 / 6

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. 6 जुलाई को बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया, जिसमें कई नए युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई को टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाना है. भारतीय स्क्वाड में अशोक शर्मा को मौका दिया गया है. उन्हें पहली बार भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है. आइए जानते हैं कौन हैं अशोक शर्मा? Image Source: X

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में फेंकी सबसे तेज गेंद

आईपीएल 2026 में फेंकी सबसे तेज गेंद2 / 6

राजस्थान से आने वाले अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से हिस्सा लिया था. उन्होंने आईपीएल 2026 के मैच नंबर 9 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16वें ओवर के दौरान ध्रुव जुरेल को 154.2KMPH से फेंकी और चर्चा में आ गए. उन्होंने सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी थी. Image Source: X

विज्ञापन

कौन हैं अशोक शर्मा?

कौन हैं अशोक शर्मा?3 / 6

राजस्थान के रहने वाले अशोक शर्मा फिलहाल 24 साल के हैं. वह घरेलू क्रिकेट राजस्थान के लिए खेलते हैं. उनका जन्म 17 जून साल 2002 को हुआ था. अशोक गुजरात के अलावा राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रह चुके हैं. Image Source: X

आईपीएल 2026 में लिए 6 विकेट

आईपीएल 2026 में लिए 6 विकेट4 / 6

हालांकि उन्होंन केवल गुजरात का प्रतिनिधित्व किया है. अशोक ने इस सीजन ही आईपीएल डेब्यू किया. इस दौरान उन्होंने 6 मैचों में 6 विकेट लिए. लेकिन उनकी तेज रफ्तार गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और भारतीय टीम में उन्हें जगह मिल गई. Image Source: X

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर5 / 6

अशोक अब जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बनेंगे. उन्हें डेब्यू का भी मौका मिल सकता है. अब तक 4 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 14 विकेट लिए हैं, जबकि 8 लिस्ट A मैच में उनके नाम 14 विकेट दर्ज हैं. वहीं, 16 टी-20 मैच में उन्होंने 28 विकेट झटके हैं. Image Source: X  

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड6 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर). Image Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन