हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 में विराट कोहली के सामने चुनौती बनकर खड़ी ये समस्या! पूर्व क्रिकेटर ने किया सनसनीखेज दावा

Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए विराट कोहली भारत आ गए हैं. पिछले साल RCB को IPL चैंपियन बनाने में विराट का बड़ा किरदार था. विराट के लिए सफर आसान नहीं होगा और IPL में एक बड़ी समस्या उनके लिए चुनौती बनकर खड़ी होगी. अब पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने बताया कि कोहली के सामने क्या चैलेंज होगा.

विज्ञापन
विराट कोहली के सामने होगा क्या चैलेंज?

Virat Kohli: IPL 2026 की शुरुआत में अब मात्र 10 दिन बचे हैं. इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. RCB ने IPL 2025 का खिताब जीता था और अब वो नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे. विराट कोहली पर फैंस की नजर टिकी हुई है. अगर उनका सीजन अच्छा गया, तो RCB एक बार फिर ट्रॉफी के करीब पहुंच सकती है. विराट के सामने IPL 2026 में एक बड़ा चैलेंज रहने वाला है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने विराट के लिए सबसे बड़ी चुनौती के बारे में बात की.

विराट कोहली के सामने होगी बड़ी चुनौती?

इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली के बारे में बात की. उनका मानना है कि विराट अब लगातार क्रिकेट नहीं खेलते हैं और उनके लिए आक्रामक अंदाज में IPL खेलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘इस बार विराट कोहली के लिए चीजें अलग होंगी. पहली बार वो टेस्ट से पूरी तरह रिटायर होने के बाद खेल रहे होंगे. वो सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं. ऐसे बदलाव खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होते. उनका हालिया प्रदर्शन अच्छा रहा है. टी20 में आपको आक्रमक तरीके से खेलना होता है. आप उतना क्रिकेट खेलकर नहीं आ रहे हैं. इसी वजह से उनके लिए IPL चुनौतीपूर्ण रहेगा.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं ये 5 धाकड़ गेंदबाज, आखिरी बार मैदान पर बल्लेबाजों के उड़ाएंगे स्टंप!

विज्ञापन

‘विराट का स्ट्राइक रेट बढ़ा, तो टीम को फायदा’

इरफान पठान ने बताया कि विराट कोहली का स्ट्राइक रेट IPL 2025 में अधिक था और इसी कारण उनकी टीम को फायदा हुआ. पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना है कि अगर इस बार भी विराट स्ट्राइक रेट पर फोकस करते हैं, तो RCB को फायदा मिल सकता है. उन्होंने कहा, ‘पहले भी उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है. मैं देखना चाहता हूं कि उनके लिए अगला सीजन कैसा रहता है. विराट कोहली और RCB की पहचान साथ में है.’

पठान ने आगे कहा, ‘विराट ने RCB के लिए शुरुआत की थी और अभी भी उनके लिए खेल रहे हैं. जब वो पिछला सीजन जीते, तो विराट का स्ट्राइक रेट ज्यादा था. उन्होंने एंकर के तौर पर नहीं खेला. वो आक्रमक अंदाज में नजर आए. यह एक बड़ी चीज है. इस बार भी उनसे वैसी ही फॉर्म की उम्मीद होगी.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- स्पॉट फिक्सिंग से लेकर मैदान पर थप्पड़ तक… IPL के वो 7 बड़े विवाद जिन्होंने हिला दी थी क्रिकेट की दुनिया!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola